लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक में भारत के पास 'गोल्डन चांस', पहले दो दिन में ही निशानेबाज दिला सकते हैं पदक

By भाषा | Updated: September 3, 2019 07:07 IST

भारत के लिए अब तक देसवाल, संजीव राजपूत, मुद्गल, चंदेला, चौधरी, वर्मा, दिव्यांश, राही सरनोबल और भाकर टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके हैं।

Open in App

ओलंपिक में अपनी छाप छोड़ने को बेताब भारतीय निशानेबाज टोक्यो में अगले साल पहले दो दिन में ही पदक जीत सकते हैं क्योंकि अधिकांश शीर्ष निशानेबाज पहले और दूसरे दिन ही रेंज पर उतरेंगे। दुनिया की नंबर एक निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और सातवीं रैंकिंग वाली अंजुम मुद्गिल 25 जुलाई को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ ने सोमवार को कार्यक्रम जारी किया। इसी दिन सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा भी पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में चुनौती पेश करेंगे। दूसरे दिन 26 जुलाई को मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में उतरेंगी बशर्ते कोटा की अदल-बदल ना हो। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में अभी तक भारत के दिव्यांश सिंह पंवार ने ही कोटा हासिल किया है।

भारत के लिए अब तक देसवाल, संजीव राजपूत, मुद्गल, चंदेला, चौधरी, वर्मा, दिव्यांश, राही सरनोबल और भाकर टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके हैं। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में चंदेला विश्व रैंकिंग में नंबर एक और इलावेनिल दूसरे स्थान पर हैं।

तीन मिश्रित टीम टूर्नामेंटों के प्रारूपों को भी प्रशासनिक परिषद ने मंजूरी दे दी। टीम का हर सदस्य पहले 30 मिनट में 30 शॉट लगाएगा। पहले क्वालीफिकेशन दौर से शीर्ष आठ रैंकि वाली टीमों के मूल अंक रहेंगे। दूसरे राउंड में टीम के हर सदस्य को 20 मिनट में 20 शाट मिलेंगे । पहले और दूसरे रैंक वाली टीम स्वर्ण पदक के मुकाबले में आमने सामने होंगी।

टॅग्स :ओलंपिकइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!