तोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने वाटर पोलो की परीक्षण प्रतियोगिता रद्द की: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 6, 2021 15:02 IST2021-04-06T15:02:24+5:302021-04-06T15:02:24+5:30

Tokyo Olympic organizers cancel test competition for water polo: report | तोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने वाटर पोलो की परीक्षण प्रतियोगिता रद्द की: रिपोर्ट

तोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने वाटर पोलो की परीक्षण प्रतियोगिता रद्द की: रिपोर्ट

तोक्यो, छह अप्रैल (एपी) तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने इस सप्ताहांत होने वाली वाटर पोलो परीक्षण प्रतियोगिता को रद्द कर दिया है। जापान की मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योदो दोनों ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। आयोजन समिति के अधिकारियों ने हालांकि इन रिपोर्ट की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार जापान में प्रवेश की कड़ी प्रक्रिया के कारण तकनीकी अधिकारी देश में नहीं आ पाए।

इस प्रतियोगिता को रद्द करने की खबरें उस समय आई हैं जब पिछले साल स्थगित किए गए ओलंपिक के आयोजन को चार महीने से भी कम का समय बचा है। प्रतियोगिता का रद्द होना महामारी के बीच तोक्यो खेलों के आयोजन का प्रयास कर रहे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और आयोजकों के लिए झटका हो सकता है। ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे।

दो अन्य परीक्षण प्रतियोगिताएं भी रद्द हो गई हैं। तैराकी की वैश्विक संस्था फिना ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि 18-23 अप्रैल तक तोक्यो में होने वाले गोताखोरी विश्व कप को रद्द कर दिया गया है और एक से चार मई तक होने वाली कलात्मक तैराकी प्रतियोगिता के साथ भी ऐसा ही हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tokyo Olympic organizers cancel test competition for water polo: report

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे