लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक: भारत की उम्मीदों को झटका, अमित पंघाल की चुनौती खत्म, तीरंदाजी में अतनु दास हारे

By विनीत कुमार | Updated: July 31, 2021 08:31 IST

टोक्यो ओलंपिक के तीरंदाजी और बॉक्सिंग में आज भारत को निराशा हाथ लगी है। तीरंदाजी में अतनु दास की हार के साथ भारत का सफर भी टोक्यो ओलंपिक के इस स्पर्धा में बिना किसी मेडल के खत्म हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक में बिना मेडल के तीरंदाजी में भारत का सफर खत्मप्री क्वार्टर फाइनल में जापान के तीरंदाज ने अतनु दास को 6-4 से हरायाएशियाई खेल 2018 में स्वर्ण पदक और विश्व चैम्पियनशिप 2019 में रजत पदक जीतने वाले अमित पंघाल भी हारे

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए आज के दिन की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही है। बॉक्सिंग सहित तीरंदाजी में भारतीय खेल प्रेमियों को निराशा हाथ लगी है। अतनु दास को जहां व्यक्तिगत स्पर्धा के तीसरे दौर में जापान के ताकाहारू फुरूकामा से 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किलो) कोलंबिया के युबेरजेन मार्तिनेज से 1-4 से हारकर टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए।

शीर्ष वरीयता प्राप्त पंघाल का यह पहला ओलंपिक था और उन्हें पहले दौर में बाय मिला था। एशियाई खेल 2018 में स्वर्ण पदक और विश्व चैम्पियनशिप 2019 में रजत पदक जीतने वाले पंघाल ने एशियाई खेलों में तीन बार पदक जीता है। वहीं मार्तिनेज 2016 रियो ओलंपिक में लाइटफ्लायवेट में रजत पदक विजेता थे। इससे पहले कल भारत की लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पहुंचकर मुक्केबाजी में पदक पक्का कर लिया था।

तीरंदाजी में बिना मेडल भारत की चुनौती खत्म

ओलंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की चुनौती पदक के बिना ही समाप्त हो गई है। अतनु दास पुरूषों के व्यक्तिगत वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में जापान के ताकाहारू फुरूकावा से 4-6 से हार गए। दास पांचवें सेट में एक बार भी 10 स्कोर नहीं कर सके और आठ का स्कोर उन पर भारी पड़ा। 

दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी के क्वॉर्टर फाइनल में हारने के बाद भारत की उम्मीदें दास पर ही टिकी थी। पिछले मैच में लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ओ जिन हयेक को हराने के बाद दास लंदन ओलंपिक रजत पदक विजेता और यहां टीम वर्ग का कांस्य जीत चुके जापानी तीरंदाज को नहीं हरा सके। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020मुक्केबाजीतीरंदाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतपैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिपः नंबर-1 ओजनूर गिर्डी को 146-143 से हराकर शीतल देवी ने जीता गोल्ड, एक दिन में 3 पदक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!