लाइव न्यूज़ :

Thomas Cup Final 2022: पहली बार फाइनल में बैडमिंटन टीम, 14 बार के विजेता इंडोनेशिया से टक्कर, कल इतिहास रचने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 14, 2022 20:22 IST

Thomas Cup Final 2022: भारत पांच बार के पूर्व चैंपियन मलेशिया और 2016 के विजेता डेनमार्क को परास्त किया। भारतीय टीम 1979 के बाद से कभी भी सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे मलेशिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाकर 43 साल के इंतजार को खत्म किया था।जुझारू जज्बा दिखाते हुए 2016 के चैम्पियन डेनमार्क को हरा दिया।13-21 21-9 21-12 से जीत दर्ज कर भारत का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया।

Thomas Cup Final 2022: आत्मविश्वास से लबरेज भारत रविवार को थॉमस कप के फाइनल में 14 बार के विजेता इंडोनेशिया से भिड़ेगा और एक बार फिर इतिहास रचने की कोशिश करेगा। भारतीय पुरुष टीम ने शक्तिशाली मलेशिया और डेनमार्क को हराकर प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे है।

भारत ने प्रतियोगिता में अब तक सिर्फ एक मैच चीनी ताइपे के खिलाफ ग्रुप चरण में हारा है। इंडोनेशिया ने नॉकआउट चरण में चीन और जापान को पछाड़ा, तो भारत पांच बार के पूर्व चैंपियन मलेशिया और 2016 के विजेता डेनमार्क को परास्त किया।

भारतीय टीम 1979 के बाद से कभी भी सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थी। भारतीय टीम का यह शानदार प्रदर्शन रहा, जिसने पांच बार की चैम्पियन मलेशिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाकर 43 साल के इंतजार को खत्म किया था।

एच एस प्रणय ने निर्णायक पांचवें मैच में गजब का जज्बा दिखाया, जिससे भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने रोमांचक सेमीफाइनल में डेनमार्क को 3-2 से हराकर थॉमस कप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। लेकिन उसने जुझारू जज्बा दिखाते हुए 2016 के चैम्पियन डेनमार्क को हरा दिया।

विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता किदाम्बी श्रीकांत तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की आठवें नंबर की युगल जोड़ी ने भारत को फाइनल की दौड़ में बनाये रखा लेकिन 2-2 की बराबरी के बाद एच एस प्रणय ने टीम को इतिहास रचने में मदद की।

दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी रास्मस गेमके के खिलाफ प्रणय को कोर्ट पर फिसलने के कारण टखने में चोट भी लगी लेकिन इस भारतीय ने ‘मेडिकल टाइमआउट’ लेने के बाद मुकाबला जारी रखा। वह कोर्ट पर दर्द में दिख रहे थे लेकिन इस परेशानी के बावजूद उन्होंने 13-21 21-9 21-12 से जीत दर्ज कर भारत का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया।

विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन हालांकि अपने प्रदर्शन का दोहराव नहीं कर सके और विक्टर एक्सेलसेन से 13-21 13-21 से हार गये जिससे डेनमार्क ने 1-0 की बढ़त बनायी। रंकीरेड्डी और शेट्टी ने पहले युगल मुकाबले में जीत हासिल की। भारतीय जोड़ी ने दूसरे मैच में किम अस्ट्रूप और माथियास क्रिस्टियनसेन को 21-18 21-23 22-20 से हराकर भारत को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

फिर दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को 21-18 12-21 21-15 से हराकर 2-1 की बढ़त दिलायी। भारत की कृष्णा प्रसाद गारागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला की दूसरी युगल जोड़ी को एंडर्स स्कारूप रास्मुसेन और फ्रेडरिक सोगार्ड से 14-21 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। इससे दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। पर अनुभवी भारतीय प्रणय ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलायी। 

टॅग्स :बैडमिंटनBadminton Association of Indiaइंडोनेशियाथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!