लाइव न्यूज़ :

चहल की जगह को कोई खतरा नहीं : आरसीबी के कोच कैटिच ने कहा

By भाषा | Updated: May 1, 2021 11:31 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक मई केंद्रीय अनुबंध में निचले दर्जे में खिसके और राष्ट्रीय टीम में अंतिम एकादश में स्थायी जगह पाने से वंचित लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का बचाव करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कोच साइमन कैटिच ने कहा कि टीम में उनकी जगह को कोई खतरा नहीं है ।

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे कैटिच पिछले सत्र में खराब प्रदर्शन के कारण बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में नीचे खिसक गए । उन्हें आईपीएल के इस सत्र में भी अभी तक सात मैचों में 8 . 26 की इकॉनामी रेट से चार ही विकेट मिले हैं ।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच गंवाने के बाद कैटिच ने कहा ,‘‘ हम यह नहीं कहेंगे कि उसकी जगह सुरक्षित नहीं है ।’’

चहल ने चार ओवर में 34 रन दिये जबकि पंजाब के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 17 रन देकर दो विकेट लिये और बायें हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार ने 19 रन देकर तीन विकेट चटकाये ।

कैटिच ने कहा ,‘‘ उनके स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की । विकेट धीमा हो रहा था और उन्होंने इसे बखूबी भांपा । युजवेंद्र ने अच्छी पासी की लेकिन पहले ओवर में महंगे साबित होने के बाद वापसी करना उतना आसान नहीं होता ।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अगले मैच में हालात बदलेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे लिये यह दिन निराशाजनक था लेकिन अच्छी बात यह है कि हम वापसी कर रहे हैं । अगले मैच में केकेआर के खिलाफ हम वापसी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!