लाइव न्यूज़ :

तेजस्विनी यूरो चैम्पियनशिप 50 मीटी राइफल प्रोन के एमक्यूएस में शीर्ष पर

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई पूर्व विश्व चैम्पियन तेजस्विनी सावंत क्रोएशिया में चल रही यूरोपीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) के बाद शीर्ष पर रही ।

तेजस्विनी ने 622 . 7 का स्कोर बनाया और तीन भारतीय तथा ईरान के छह निशानेबाजों से आगे रही । उन्होंने एमक्यूएस वर्ग में हिस्सा लिया जिसमें निशानेबाज पदकों के लिये नहीं बल्कि आधिकारिक स्कोर के लिये प्रतिस्पर्धा करते हैं ।

तेजस्विनी तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ।

तीन भारतीयों में युवा ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 620 . 3 के स्कोर के साथ दूसरे जबकि संजीव राजपूत 619 . 7 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे । अंजुम मुद्गिल ने 619 . 2 का स्कोर किया और वह भारतीयों में चौथे स्थान पर रहे ।

भारत का 13 सदस्यीय ओलंपिक पिस्टल और राइफल दल क्रोएशिया में अभ्यास और प्रतिस्पर्धा दौरे पर है जहां से वे सीधे तोक्यो ओलंपिक के लिये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!