लाइव न्यूज़ :

टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान पुरूष एकल में हारकर बाहर

By भाषा | Updated: July 25, 2021 12:20 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई भारत के ज्ञानशेखरन साथियान तोक्यो ओलंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा के पुरूष एकल वर्ग के दूसरे दौर में निचली रैंकिंग वाले हांगकांग के लाम सियू हांग से सात गेम के करीबी मुकाबले में हारकर बाहर हो गए ।

विश्व रैकिंग में 38वें स्थान पर काबिज साथियान ने 95वीं रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वी पर एक समय 3 . 1 की बढत बना ली थी लेकिन आखिर में 3 . 4 से हार गए ।

पहले गेम में पिछड़ने के बाद साथियान ने वापसी की लेकिन उस लय को कायम नहीं रख सके । लियाम ने उन्हें 11 . 7, 7 . 11, 4 . 11, 5 . 11, 11 . 9, 12 . 10, 11 . 6 से हराया ।

अपना पहला ओलंपिक खेल रहे साथियान का इससे पहले लियाम के खिलाफ रिकॉर्ड 2 . 0 का था ।

पहला गेम बराबरी का था और हांगकांग के खिलाड़ी ने फोरहैंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे अपने नाम किया । दूसरे गेम में साथियान ने शुरू ही से बढत बनाकर उसे कायम रखा । एक ओर साथियान शानदार खेल दिखा रहे थे तो दूसरी ओर लाम लगातार गलती कर रहे थे । अगले दो गेम जीतकर साथियान ने 3 . 1 की बढत बना ली ।

इसके बाद लाम ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम जीतकर स्कोर 3 . 3 से बराबर कर दिया । निर्णायक गेम में लाम ने 5 . 2 से बढत बना ली जो जल्दी ही 9 . 6 की हो गई । बैकहैंड पर साथियान की गलती का फायदा उठाकर लाम ने यह मैच जीत लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!