लाइव न्यूज़ :

स्विट्जरलैंड की स्क्वॉश खिलाड़ी के माता-पिता की सफाई- 'छपी थी झूठी खबर, भारत को नहीं बताया खतरनाक'

By भाषा | Updated: July 23, 2018 16:27 IST

स्विट्जरलैंड की स्क्वॉश खिलाड़ी एम्ब्रे एलिंक्स के माता पिता ने कहा कि उन्हें कभी भी भारत में सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं हुई।

Open in App

चेन्नई, 23 जुलाई: स्विट्जरलैंड की स्क्वॉश खिलाड़ी एम्ब्रे एलिंक्स ने सुरक्षा कारणों से चल रही डब्ल्यूएसएफ विश्व जूनियर स्क्वॉश चैम्पियनशिप से हटने का फैसला किया था लेकिन उनके माता पिता ने कहा कि उन्हें कभी भी भारत में सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं हुई जैसा कि मीडिया में प्रकाशित किया गया था। 

एम्ब्रे के माता पिता ने इस रिपोर्ट को ‘झूठ या पत्रकारीय खोज’ करार दिया। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने सुरक्षा चिंताओं के कारण चेन्नई में टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया लेकिन उनके माता पिता ने स्क्वॉश वेबसाइट पर संदेश में इसे स्पष्ट किया। स्विस कोच पास्कल भुरिन ने कहा, 'एम्ब्रे एलिंक्स इसलिये नहीं आयी क्योंकि उसके माता पिता उसे इस दौरे पर नहीं आने देना चाहते थे।' 

भारतीय स्क्वॉश रैकेट महासंघ द्वारा जारी विज्ञप्ति में एम्ब्रे के माता पिता इगोर और वालेरी ने स्क्वाशसाइट डाट को डाट यूके पर संदेश में स्पष्ट किया कि ‘हम, माता पिता होने के नाते कभी भी भारत में सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं थे। यह झूठ है या पत्रकारीय खोज है।’ 

उन्होंने कहा, 'हम परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाना चाहते थे और उसके पिता के काम के कारण हम जुलाई में ही जा सकते थे। हमारे फैसले में सुरक्षा का कोई लेना देना नहीं था। एम्ब्रे पहले ही मिस्र, मोरक्को, ट्यूनीशिया, पोलैंड, फ्रांस, जर्मनी, चेक गणराज्य, इटली, मेक्सिको जा चुकी है। हमने कभी भी भारत को इन सभी देशों से ज्यादा खतरनाक नहीं समझा था।' 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!