लाइव न्यूज़ :

Swiss Open 2022: पीवी सिंधु ने स्विस ओपन खिताब जीता, फाइनल में इस खिलाड़ी को 21-16, 21-8 से हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 27, 2022 17:25 IST

Swiss Open 2022: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इतिहास कायम किया।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार दूसरे फाइनल में प्रवेश किया था।सेमीफाइनल में थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग पर 21-18 15-21 21-19 से जीत दर्ज की थी।

Swiss Open 2022: पीवी सिंधु ने स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीत लिया है। फाइनल में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान को 21-16, 21-8 से हराया। जीत के साथ सीजन का अपना दूसरा महिला एकल खिताब जीता।

टूर्नामेंट में अपना लगातार दूसरा फाइनल खेल रही, डबल ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने 49 मिनट का समय लिया। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने 79 मिनट तक चले महिला एकल सेमीफाइनल में थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग पर 21-18 15-21 21-19 से जीत दर्ज कर लगातार दूसरे फाइनल में प्रवेश किया था।

दोनों के बीच 17 मुकाबला हुआ है। बुसानन पर सिंधु की 16वीं जीत थीं। 2019 हांगकांग ओपन में केवल एक बार थाई से हार गई थीं। सिंधु पिछले साल फाइनल में रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थीं।़

हैदराबाद की 26 वर्षीय महिला के पास सुखद यादें हैं। क्योंकि उसने 2019 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। सिंधु ने इस साल जनवरी में लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 जीता था। सुपर 300 टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ टूर इवेंट्स का दूसरा है।

हैदराबाद की 26 वर्षीय खिलाड़ी की इस स्थल से हालांकि सुखद यादें जुड़ी है। उन्होंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप में यहां स्वर्ण पदक जीता था। सिंधू ने इस साल जनवरी में लखनऊ में सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 जीता था। सुपर 300 टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) टूर कार्यक्रम का दूसरा सबसे निचला स्तर है।

सिंधू ने  इस मैच में आक्रामक शुरुआत की और 3-0 की बढ़त बना ली। बुसानन ने हालांकि वापसी करनी शुरू की और स्कोर को 7-7 से बराबर कर लिया। बुसनान सिंधू को नेट से दूर रखने की कोशिश कर रही थी लेकिन अपने शॉट को ठीक से खत्म नहीं कर पा रही थी।

ब्रेक के समय सिंधू के पास दो अंकों की बढ़त थी। बैकलाइन के पास शानदार शॉट से सिंधू को चार गेम प्वाइंट मिले और उसने इसे भुनाने में देर नहीं की। दूसरे गेम में बुसनान सिंधू को टक्कर देने में नाकाम रही। सिंधू ने 5-0 की बढ़त हासिल करने के बाद इसे 18-4 किया और फिर आसानी से मैच जीत लिया।

टॅग्स :पी वी सिंधुबैडमिंटनBadminton Association of Indiaथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!