लाइव न्यूज़ :

सुल्तान जोहोर कपः भारत और ब्रिटेन ने 3-3 से ड्रा खेला, फाइनल कल

By भाषा | Updated: October 18, 2019 17:18 IST

पहले क्वार्टर में भारत ने कब्जा बनाये रखा और ज्यादातर हमलों में आगे रहे लेकिन ब्रिटेन के डिफेंस में सेंध नहीं लगा सका। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने कोशिश जारी रखी जिसमें गुरसाहिबजीत सिंह का शाट नाकाम रहा।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन को 27वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के जरिये पहला मौका मिला और इयोन वाल की ड्रैगफ्लिक से टीम ने पहला गोल कर दिया।ब्रिटेन ने फिर 23वें मिनट में एंड्रयू मैककोनेल के गोल से बढ़त दोगुनी कर दी और ब्रेक तक स्कोर 2-0 रहा।

भारतीय जूनियर पुरुष हाकी टीम और ब्रिटेन ने शुक्रवार को यहां नौंवे सुल्तान जोहोर कप के अंतिम राउंड रोबिन मैच में 3-3 से ड्रा खेला।

पहले क्वार्टर में भारत ने कब्जा बनाये रखा और ज्यादातर हमलों में आगे रहे लेकिन ब्रिटेन के डिफेंस में सेंध नहीं लगा सका। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने कोशिश जारी रखी जिसमें गुरसाहिबजीत सिंह का शाट नाकाम रहा। ब्रिटेन को 27वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के जरिये पहला मौका मिला और इयोन वाल की ड्रैगफ्लिक से टीम ने पहला गोल कर दिया।

ब्रिटेन ने फिर 23वें मिनट में एंड्रयू मैककोनेल के गोल से बढ़त दोगुनी कर दी और ब्रेक तक स्कोर 2-0 रहा। शिलानंद लकड़ा ने इस अंतर को कम किया और फिर मंदीप मोर ने 51वें मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर किया। ब्रिटेन को पता था कि उन्हें फाइनल के लिये क्वालीफाई करने के लिये महज ड्रा की जरूरत है।

सर्कल के पास दिलप्रीत को गिराये जाने के बाद भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर शारदानंद तिवारी ने भारत को बढ़त दिला दी। हालांकि मैथ्यू रेनशॉ ने 59वें मिनट में पेनल्टी कार्नर से स्कोर 3-3 से बराबर कर सुनिश्चित किया कि दोनों टीमें शनिवार को एक दूसरे से फाइनल खेलें। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाइंडियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!