लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट पर 469 रन के साथ श्रीलंका मजबूत स्थिति में

By भाषा | Updated: April 30, 2021 20:47 IST

Open in App

पालेकल, 30 अप्रैल (एपी) श्रीलंका ने दूसरे दिन के शुरूआती झटको से उबरते हुए निरोशन डिकवेला की 64 गेंद में 64 रन की नाबाद पारी के दम पर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक शुक्रवार को छह विकेट पर 469 रन बना लिये।

दिन की शुरूआत एक विकेट पर 291 रन से करने वाले श्रीलंका ने 382 रन के स्कोर पर लगातार दो ओवर में दो विकेट गंवाया लेकिन 27 साल के डिकवेला ने रमेश मेंडिस (नाबाद 22) के साथ 87 रन की अटूट साझेदारी कर अपनी टीम को 500 रन के करीब पहुंचा दिया।

आक्रामक पारी खेलने वाले डिकवेला को 32 रन मैदानी अंपायर ने पगबाधा दे दिया था लेकिन रिव्यू के इस्तेमाल के बाद तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को पलट दिया।

पहले दिन के नाबाद बल्लेबाजों में शामिल शतकवीर लाहिरू थिरिमाने 140 रन बनाकर तस्कीन अहमद का शिकार बने जबकि ओशादे फर्नांडो ने 81 रन का योगदान दिया।

बारिश के कारण दूसरे दिन के लिए निर्धारित 98 ओवर के खेल में से 65.5 ओवर का ही खेल हो पाया।

बांग्लादेश के लिए तस्कीन ने तीन विकेट चटकाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!