लाइव न्यूज़ :

खेल होंगे नई शिक्षा नीति में पाठ्यक्रम का हिस्सा, नई समझा जाएगा अतिरिक्त गतिविधि: किरेन रिजिजू

By भाषा | Updated: June 11, 2020 15:24 IST

Kiren Rijiju: खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश की नई शिक्षा नीति में खेल पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे और खेलों को एक वैकल्पिक विषय के रूप में नहीं देखा जा सकता है

Open in App
ठळक मुद्देमेरा हमेशा से विश्वास रहा है कि शिक्षा एक है, खेल एक है। ये दोनों समान हैं: रिजिजूमेरा हमेशा से विश्वास रहा है कि शिक्षा एक है, खेल एक है। ये दोनों समान हैं: रिजिजू

मुंबई:खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि देश की नई शिक्षा नीति में खेल पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे और इन्हें अतिरिक्त गतिविधि नहीं समझा जाएगा। ‘21वीं शताब्दी में ओलंपिक और ओलंपिक शिक्षा पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार’ के उद्घाटन सत्र के दौरान रिजिजू ने कहा, ‘‘भारत की नई शिक्षा नीति में खेल भी शिक्षा का हिस्सा का होंगे और ये पाठ्येतर गतिविधि के रूप में शामिल नहीं होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा हमेशा से विश्वास रहा है कि शिक्षा एक है, खेल एक है। ये दोनों समान हैं।’’ रिजिजू ने कहा कि खेल को वैकल्पिक विषय के रूप में नहीं देखा जा सकता और इसे शिक्षा के रूप में स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘खेल भी एक शिक्षा है, इसलिए खेल अतिरिक्त गतिविधि में शामिल नहीं हो सकते। इसलिए खेल को अतिरिक्त विषय के रूप में नहीं देखा जा सकता। खेल को शिक्षा के हिस्से के तौर पर सभी को स्वीकार करना होगा।’’

रिजिजू ने कहा, ‘‘भारत की नई शिक्षा नीति को अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है लेकिन यह अंतिम चरण पर है। बातचीत के दौरान मेरा मंत्रालय पहले ही पुरजोर तरीके से अपना पक्ष रख चुका है।’’ रिजिजू ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड के गठन के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

देश में बनेगा ओलंपिक संग्रहालय: किरेन रिजिजू

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह साझा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम पहले ही हमारे राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड की घोषणा कर चुके हैं। अब यह गठन की प्रक्रिया पर हैं और मैंने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है और यह समिति चर्चा कर रही है कि राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड को कैसे मूर्त रूप दिया जाए।’’

रिजिजू साथ ही देश का ‘ओलंपिक संग्रहालय’ बनाने को लेकर भी उत्सुक हैं और उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद स्थिति सामान्य होने पर इस संदर्भ में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे निजी तौर पर लगता है कि ओलंपिक संग्रहालय बेहद महत्वपूर्ण निधि है। प्रत्येक देश में इसे बनाने की जरूरत है और भारत जैसे देश में, हमारी अच्छी विरासत है, हमारे यहां यह होना ही चाहिए।’’

रिजिजू ने कहा, ‘‘शायद कोविड-19 के खत्म होने के बाद हम खूबसूरत ओलंपिक संग्रहालय के बारे में बात करेंगे, शायद दिल्ली में, शायद हमारे राष्ट्रीय स्टेडियम में... मैं भारत में ओलंपिक संग्रहालय को लेकर काफी उत्सुक हूं।’’ 

टॅग्स :किरेन रिजिजूखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!