लाइव न्यूज़ :

स्पिनरों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका को जीत के करीब पहुंचाया

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:04 IST

Open in App

गॉल, 24 नवंबर (एपी) श्रीलंका ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बुधवार को चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज के 52 रन पर छह विकेट (25.3 ओवर) निकाल कर मैच में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली।

जीत के लिए 348 रन का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने स्पिन गेंदबाजों रमेश मेंडिस और लसिथ इम्बुलदेनिया की फिरकी के आगे घुटने टेक दिये। टीम ने चौथी पारी में 18 रन पर ही छह विकेट गंवा दिये थे लेकिन एनक्रुमाह बोनर (नाबाद 18) और जोशुआ डा सिल्वा (नाबाद 15) ने सातवें विकेट के लिए 34 रन की अटूट साझेदारी कर खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी खत्म होने तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।

वेस्टइंडीज को मैच के पांचवें और आखिरी दिन जीत के लिए और 296 रन की जरूरत है जबकि श्रीलंका को सिर्फ चार विकेट की दरकार है।

मेंडिस ने 17 रन देकर चार विकेट लिए जबकि बायें हाथ के स्पिनर इम्बुलदेनिया ने 18 रन देकर दो विकेट लिये।

श्रीलंका की पहली पारी में 386 रन के जबाव में वेस्टइंडीज की टीम अपने कल के स्कोर में छह रन और जोड़कर 230 रन पर ऑल आउट हो गयी।

श्रीलंका ने पहली पारी में 156 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 40.5 ओवर में चार विकेट पर 191 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

पहली पारी में 147 बनाने वाले दिमुथ करुणारत्ने ने दूसरी पारी में 83 रन बनाये जबकि अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज ने दो छक्के और चार चौको की मदद से नाबाद 69 रन की पारी खेली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!