लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक की तरह पैरालंपिक खेलों के लिए भी दर्शकों को नहीं मिलेगी मंजूरी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:00 IST

Open in App

तोक्यो, 16 अगस्त (एपी) कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक की तरह पैरालंपिक खेलों के दौरान भी स्टेडियम में प्रशंसकों को आने की अनुमति नहीं होगी। यह जानकारी आयोजकों ने सोमवार को दी। ओलंपिक के दौरान तोक्यो के बाहरी क्षेत्रों हुए खेल आयोजनों में कुछ प्रशंसकों को अनुमति दी गयी थी लेकिन इस बार किसी भी खेल के लिए दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी। कुछ कार्यक्रमों में हालांकि बच्चों के भाग लेने की संभावना है।आयोजकों ने लोगों से सड़क पर आयोजित होने वाले खेल (मैराथन और पैदल चाल  जैसी स्पर्धाएं) को देखने के लिए नहीं आने को कहा है। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स, आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो, तोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके और ओलंपिक मंत्री तामायो मारुकावा की बैठक में लिया गया।पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से होगा जिसमें लगभग 4,400 खिलाड़ी भाग लेंगे। ओलंपिक में 11,000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पैरालंपिक खेलों से पहले तोक्यो में नये संक्रमण के मामले बढ़ गये है और इससे खिलाड़ियों के भी संक्रमित होने का खतरा है। पार्सन्स ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ओलंपिक (पैरालंपिक) के मद्देनजर कोताही बरतने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।उन्होंने कहा, ‘‘ तोक्यो और व्यापक तौर पर जापान में मौजूदा मामलों (कोविड-19 से संक्रमण) की संख्या को देखते हुए, इन खेलों में भाग लेने वाले सभी लोगों को सतर्क रहना चाहिए।’’ओलंपिक के 17 दिनों के दौरान तोक्यो में नए संक्रमण तीन गुना तक बढ़ गये लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि यह बढ़ोतरी खेलों की वजह से नहीं हुई थी।महामारी की स्थिति खराब होने के साथ जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने सोमवार को कहा कि तोक्यो और अन्य क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति को 12 सितंबर तक बढ़ा दिया जाएगा। आपातकाल की स्थिति 12 जुलाई से लागू है और इस महीने के अंत में समाप्त होनी थी।पैरालंपिक खेल पांच सितंबर को खत्म होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!