लाइव न्यूज़ :

स्पेनिश युवा अलकाराज ने दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी सिटसिपास को हराया , ओसाका बाहर

By भाषा | Updated: September 4, 2021 14:26 IST

Open in App

न्यूयॉर्क , चार सितंबर (एपी) रफेल नडाल के वारिस कहे जा रहे स्पेन के 18 वर्ष के कार्लोस अलकारेज ने अपनी प्रतिभा की बानगी पेश करते हुए अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर उलटफेर कर दिया । अलकारेज ने चार घंटे तक चला मुकाबला 6 . 3, 4 . 6, 7 . 6, 0 . 6, 7 . 6 से जीता । वह 1989 के बाद से अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचने वाले सबसे युवा पुरूष खिलाड़ी बन गए । पीट सम्प्रास और माइकल चांग ने 1989 में यह कमाल किया था । अमेरिकी ओपन में इस साल पूरी तादाद में जमा दर्शकों ने ‘लेट्स गो कार्लोस’ के नारे लगाकर उनकी हौसलाअफजाई की । इससे पहले गारबाइन मुगुरूजा , सिमोना हालेप और एंजेलिक करबर तीसरे दौर में जीत गई । मुगुरूजा ने तीन बार की उपविजेता विक्टोरिया अजारेंका को 6 . 4, 3 . 6, 6 . 2 से हराया । अब उनका सामना फ्रेंच ओपन चैम्पियन बारबोरा क्रेइसिकोवा से होगा । पांच साल पहले यहां खिताब जीतने वाली करबर ने 2017 की चैम्पियन स्लोएने स्टीफेंस को 5 . 7, 6 . 2, 6 . 3 से मात दी । हालेप ने एलेना रिबाकिना को 7 . 6, 4 . 6, 6 . 3 से हराया । पिछली चैम्पियन नाओमी ओसाका तीसरे दौर में कनाडा की 18 वर्ष की लीला फर्नांडिज से हार गई जिसके बाद अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सकी और रैकेट तोड़ दिया। प्वाइंट के बीच काफी समय लेने के लिये दर्शकों ने ओसाका की काफी हूटिंग भी की । वह आखिर में 5 . 7, 6 . 7, 6 . 4 से हार गई। दुनिया की 73वें नंबर की खिलाड़ी लीला पहली बार ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में पहुंची है । ग्रैंडस्लैम में लगातार 16 मैच और चार खिताब जीतकर आई ओसाका का फ्रेंच ओपन के बाद यह दूसरा ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट था । फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जीतने के बाद उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से नाम वापिस ले लिया था । वह विम्लबडन भी नहीं खेली थी लेकिन तोक्यो ओलंपिक में भाग लिया था जहां उन्होंने अग्निकुंड भी प्रज्जवलित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!