लाइव न्यूज़ :

कई बार खिलाड़ियों से कठिन संवाद करना पड़ता है : चयन की दुविधा पर बोले द्रविड़

By भाषा | Updated: December 25, 2021 20:02 IST

Open in App

सेंचुरियन, 25 दिसंबर भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये अंतिम एकादश को लेकर कोई संकेत नहीं दिये लेकिन कहा कि टीम में जगह को लेकर ‘कठिन संवाद’ की बात आती है तो भारतीय खिलाड़ी काफी पेशेवर हैं ।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट से पहले द्रविड़ ने कहा कि अगर टीम में नहीं चुने जाने पर खिलाड़ी मायूस होते हैं तो यह अच्छी बात है क्योंकि इसके मायने हैं कि उन्हें परवाह है और खेलने की ललक भी ।

उनसे पूछा गया था कि ईशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे सीनियर खिलाड़ियों से उनकी क्या बात हुई जिन्हें पहले टेस्ट से बाहर रखा जा सकता है ।

उन्होंने कहा ,‘‘अधिकांश खिलाड़ी काफी पेशेवर हैं । कई बार खिलाड़ियों से कठिन संवाद करने पड़ते हैं मसलन किसी खिलाड़ी को यह कहना कि वह नहीं खेल रहा है । यह काफी कठिन होता है क्योंकि हर कोई खेलना चाहता है ।’’

उन्होंने कहा कि अधिकांश सीनियर खिलाड़ियों ने किसी स्तर पर खुद कठिन फैसले लिये हैं, शायद प्रथम श्रेणी टीम की कप्तानी के समय या नेतृत्व दल के हिस्से के रूप में ।

उन्होंने कहा ,‘‘वे हालात को समझते हैं क्योंकि वे ऐसे हालात से गुजर चुके हैं । कुछ अपने प्रदेश की टीमों के सीनियर सदस्य रहे हैं या नेतृत्व दल का हिस्सा रहे हैं जब उन्हें भी ऐसा करना पड़ा होगा ।’

द्रविड़ ने कहा ,‘‘ ऐसे में जब उन्हें कारण पता होता है तो हम इसके बारे में बात कर सकते हैं । मैं नहीं चाहता कि चयन नहीं होने पर कोई मायूस नहीं हो । हर कोई खेलना चाहता है , कोई बाहर नहीं रहना चाहता । ऐसे में बाहर रहने पर आपकी प्रतिक्रिया की आपको परिभाषित करती है । मुझे अभी तक कोई शिकायत नहीं है ।’’

उन्होंने कहा कि अंतिम एकादश के बारे में फैसला भावनाओं में बहकर नहीं बल्कि हालात और विरोधी टीम के अनुसार संयोजन को देखकर लिया जायेगा ।

उन्होंने कहा,‘‘ हमारे पास बेहतरीन खिलाड़ी है । हमें फैसला लेना होगा और 11 खिलाड़ी ही खेल सकते हैं । हम भावनाओं में बहकर फैसला नहीं लेंगे । हमने दौरे के लिये चयन समूह से अच्छी बातचीत की है कि दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला जीतने के लिये सर्वश्रेष्ठ एकादश क्या हो सकती है ।’’

यह पूछने कि क्या मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण उन्हें कमजोर लगता है, द्रविड़ ने कहा,‘‘ मुझे नहीं लगता कि किसी भी दृष्टि से यह कमजोर है लेकिन हमारे पास अधिक अनुभवी गेंदबाज हैं । पहले ऐसा नहीं होता होगा । उनके पास हालांकि कैगिसो रबाडा और डुआने ओलिवर जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं । हम उन्हें हलके में नहीं लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!