लाइव न्यूज़ :

कभी कभार तो यह सपना लगता है, एनबीए सफर पर प्रिंसपाल सिंह ने कहा

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त ‘एनबीए समर लीग’ में पदार्पण करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी प्रिंसपाल सिंह ने कहा कि उनका सफर सपने से कम नहीं रहा है और वह एनबीए में खेलने के अगले लक्ष्य को हासिल करने के लिये अपनी फिटनेस और कौशल पर काम कर रहे हैं।

पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले सिंह ने लुधियाना बास्केटबॉल अकादमी के साथी सतनाम सिंह की तरह ही एनबीए (नेशलन बास्केटबॉल एसोसिएशन) समर लीग में पदार्पण किया जिसमें वह मंगलवार की रात लास वेगास में वाशिंगटन विजर्ड्स के खिलाफ साक्रामेंटो किंग्स के लिये खेले।

सिंह ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘समर लीग में खेलना शानदार है। मैं खिलाड़ी के तौर पर अपनी प्रगति से बहुत खुश हूं। मैं पहले ‘जी लीग’ में खेला और फिर ‘समर लीग’ में। अब मैं एनबीए में खेलने के लिये काम कर रहा हूं। मैंने नहीं सोचा था कि इतनी दूर तक जाऊंगा। यह कभी कभार सपने की तरह लगता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा अगला लक्ष्य एनबीए में खेलना है, सतनाम सिंह इसमें खेलने वाले पहले भारतीय थे और मैं एनबीए में लंबे समय तक खेलना चाहता हूं इसलिए मेरा ध्यान खुद को फिट रखने पर लगा है। ’’

सतनाम 2016 में समर लीग में खेले थे, उन्हें 2015 में डलास मेवरिक्स ने एनबीए में पहली बार शामिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!