लाइव न्यूज़ :

सिराज को पता है वह कभी भी किसी को भी आउट कर सकता है, उसकी प्रगति से हैरान नहीं: कोहली

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:42 IST

Open in App

मोहम्मद सिराज की सफलता से भारतीय कप्तान विराट कोहली हैरान नहीं हैं जिनका कहना है कि इस तेज गेंदबाज का आत्मविश्वास ऐसे स्तर पर पहुंच गया है जहां उनका मानना है कि वह खेल में किसी भी समय किसी भी बल्लेबाज को आउट कर सकते हैं।मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा की मौजूदगी वाली तेज गेंदबाजी चौकड़ी के सबसे युवा सदस्य हैदराबाद के 27 साल के सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में 11 विकेट चटकाए हैं।उनकी सटीक लाइन और लेंथ तथा गेंद पर नियंत्रण ने घरेलू टीम के बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है। सिराज ने आठ विकेट लार्ड्स के दूसरे टेस्ट के दौरान चटकाए जिससे भारत ने 151 रन से जीता।कोहली ने कहा कि आस्ट्रेलिया दौरा सिराज के आत्मविश्वास को नए स्तर पर ले गया।कोहली ने तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं बिलकुल भी हैरान नहीं हूं (उसकी प्रगति से) क्योंकि मैंने उसे करीब से देखा है। वे ऐसा खिलाड़ी है जिसके पास कौशल हमेशा से था। आपको इस कौशल का साथ देने के लिए आत्मविश्वास की जरूरत थी, आस्ट्रेलिया श्रृंखला में उसे यह आत्मविश्वास दिया।’’कप्तान ने कहा, ‘‘वह जब मैदान पर उतरता है जो उसे पता है कि वह कभी भी किसी को भी आउट कर सकता है और अपने खेल पर उसका विश्वास नए स्तर पर पहुंच गया है जिसके कारण वह जो कर रहा है उसका नतीजा दिख रहा है।’’कोहली ने कहा कि सिराज के आत्मविश्वास ने उन्हें आक्रामक बना दिया है।उन्होंने कहा, ‘‘उसे अपने रंग में रंगा देखकर मैं बेहद खुश हूं, वह ऐसा गेंदबाज बनेगा जो आंख से आंख मिलाकर खेलेगा और खिलाड़ियों को आउट करने की कोशिश करेगा और जो डरेगा नहीं, वह पीछे नहीं हटेगा।’’कोहली ने सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की भी तारीफ की और उम्मीद जताई कि उनकी अच्छी फॉर्म जारी रहेगी।रोहित ने दो टेस्ट की चार पारियों में अब तक 36, 12, 83 और 21 रन बनाए हैं जबकि राहुल ने 84, 26, 129 और पांच रन का योगदान दिया है जिससे भारत अच्छी शुरुआत हासिल करने में सफल रहा है।कोहली ने कहा, ‘‘जब आप विदेशी सरजमीं पर खेलते हो तो सलामी जोड़ी का संयोजन सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक होता है। इसलिए लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह शानदार है और हमें उम्मीद है कि वे इसी तरह खेलना जारी रखेंगे। ’’कोहली ने कहा कि उन्हें लार्ड्स में जिस तरह का विकेट मिला उन्होंने उससे अलग तरह के विकेट की उम्मीद की थी।उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह की पिच थी उसे देखकर हम हैरान थे, ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी और मैंने सोचा था कि अधिक घास होगी।’’यह पूछने पर कि क्या अपनी गलतियों के कारण विरोधी कप्तान जो रूट दबाव में थे विशेषकर तब जब वह भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों शमी और बुमराह को दूसरी पारी में आउट नहीं कर पाए। कोहली ने इस मुद्दे पर रूट का समर्थन किया।उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि किसी व्यक्ति की मानसिकता क्या है? किसी भी चरण में आप योजना को लेकर गलती कर सकते हो, इसका मतलब यह नहीं कि आप दबाव में हो।’’कोहली ने कहा, ‘‘आप फैसला करते हो, जो सही नहीं निकलता। एक कप्तान के रूप में आप हमेशा सही फैसला करने की कोशिश करते हो और मुझे यकीन है कि वह भी ऐसा ही करने का प्रयास कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!