लाइव न्यूज़ :

शापोवालोव आस्ट्रेलिया पहुंचने पर कोविड-19 से संक्रमित पाये गये

By भाषा | Updated: December 26, 2021 10:12 IST

Open in App

सिडनी, 26 दिसंबर (एपी) कनाडा के टेनिस स्टार डेनिस शापोवालोव ने घोषणा की है कि एटीपी कप के लिये सिडनी पहुंचने के बाद उन्हें कोविड-19 के परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है।

यह 22 वर्षीय खिलाड़ी आस्ट्रेलिया पहुंचने वाली कनाडाई टीम का हिस्सा है। एटीपी कप सिडनी में एक से नौ जनवरी के बीच खेला जाएगा जबकि आस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से मेलबर्न में शुरू होगा।

शापोवालोव पिछले सप्ताह अबुधाबी में विश्व टेनिस चैंपियनशिप के प्रदर्शनी मैच में खेले थे जहां उन्होंने तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में राफेल नडाल को हराया था।

नडाल को इस टूर्नामेंट में खेलने के बाद कोरोना वायरस के लिये पॉजिटिव पाया गया था। उनके अलावा तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेनसिच और ट्यूनीशिया की ओंस जाबुर का परीक्षण भी पॉजिटिव आया था।

विश्व के पूर्व नंबर 10 खिलाड़ी शापोवालोव ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह पृथकवास पर हैं और उन्हें हल्के लक्षण हैं।

शापोवालोव ने कहा, ‘‘सभी को सूचित करना चाहता हूं कि सिडनी पहुंचने पर कोविड के लिये किया गया मेरा परीक्षण पॉजिटिव आया है। मैं सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हूं जिसमें पृथकवास पर रहना शामिल है तथा उन लोगों को सूचित कर रहा हूं जो मेरे संपर्क में रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!