लाइव न्यूज़ :

एथलेटिक से हारा सेविला, खिताब की दौड़ में पिछड़ा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 09:54 IST

Open in App

मैड्रिड, चार मई (एपी) एथलेटिक बिलबाओ से 1-0 से हारने के कारण सेविला की स्पेनिश फुटबाल लीग ला लिगा का खिताब जीतने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

सेविला अब भी शीर्ष पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड से छह अंक पीछे है लेकिन अब जबकि केवल चार दौर के मैच बचे हुए हैं तब सोमवार की जीत उसे चार मजबूत दावेदारों में शामिल कर सकती थी। रीयाल मैड्रिड और बार्सिलोना भी खिताब के प्रबल दावेदार हैं तथा वे एटलेटिको मैड्रिड से केवल दो अंक पीछे हैं।

जब लग रहा था कि मैच गोलरहित बराबरी पर छूटेगा तब इनाकी विलियम्स ने 90वें मिनट में एथलेटिक की तरफ से विजयी गोल दागकर सेविला की शीर्ष टीम के करीब पहुंचने की उम्मीद तोड़ दी।

सेविला ने अब भी पांचवें नंबर की टीम रीयाल सोसिडाड पर 17 अंक की बढ़त बना रखी है और वह अगले सत्र के लिये चैंपियन्स लीग में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका है।

एथलेटिक नौवें स्थान पर पहुंच गया है और वह अब भी यूरोपा लीग में जगह बनाने का दावेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!