लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान की सात महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया में शरण ली

By भाषा | Updated: September 22, 2021 13:18 IST

Open in App

मेलबर्न, 22 सितंबर (एपी) तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान की सात महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी मेलबर्न में बस गयी हैं। आस्ट्रेलियाई ताइक्वांडो संघ की मुख्य कार्यकारी हीथर गैरियोक ने यह जानकारी दी।

गैरियोक ने बुधवार को कहा कि इन महिला खिलाड़ियों ने पृथकवास का समय पूरा कर लिया है। इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की गयी है लेकिन तोक्यो ओलंपिक में अफगानिस्तान की किसी महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी ने हिस्सा नहीं लिया था।

गैरियोक ने कहा कि आस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान क्रेग फोस्टर ने इन खिलाड़ियों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने में आस्ट्रेलियाई सरकार, आस्ट्रेलियाई ताइक्वांडो और ओसेनिया ताइक्वांडो के साथ मिलकर काम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें वास्तव में खुशी है कि ये महिला खिलाड़ी सुरक्षित हैं और अफगानिस्तान से बाहर निकालने में मदद करने के लिये आस्ट्रेलियाई सरकार और ओसेनिया ताइक्वांडो की आभारी हैं। इन महिला खिलाड़ियों की जान खतरे में थी।’’

इन खिलाड़ियों में से एक फातिमा अहमदी ने अफगानिस्तान से बाहर निकालने में मदद करने वाले सभी पक्षों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैं आस्ट्रेलिया आकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। हम यहां बिना किसी खतरे के सुरक्षित हैं।’’

अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी उन दर्जनों खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें रिपोर्टों के अनुसार आस्ट्रेलिया में रहने के लिए वीजा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!