लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा अताशे बी के सिन्हा भारतीय ओलंपिक दल के प्रेस अताशे भी होंगे

By भाषा | Updated: July 16, 2021 11:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई सेवानिवृत आईपीएएस अधिकारी बी के सिन्हा तोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के सुरक्षा और प्रेस अताशे दोनों होंगे । भारतीय ओलंपिक संघ ने शुक्रवार को यह घोषणा की ।

सिन्हा हरियाणा के पूर्व डीजीपी हैं और राष्ट्रपति के पुलिस पदक से नवाजे जा चुके हैं ।

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने एक संयुक्त बयान में कहा ,‘‘ बी के सिन्हा (रिटायर्ड डीजीपी, आईपीएस) तोक्यो ओलंपिक में सुरक्षा अताशे के तौर पर भारतीय दल के साथ जा रहे हैं । अब वह सुरक्षा के साथ प्रेस अताशे भी होंगे ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ वह 22 जुलाई को दिल्ली से तोक्यो रवाना होंगे ।’’

भारत ने कोरोना महामारी के बीच हो रहे तोक्यो खेलों में 228 सदस्यीय दल भेजा है जिनमें 119 खिलाड़ी हैं ।

भारत का पहला दल 17 जुलाई को दिल्ली से तोक्यो रवाना होगा । सेलिंग टीम यूरोप से सीधे तोक्यो पहुंच गई है । मुक्केबाज और भारोत्तोलक मीराबाई चानू रविवार को क्रमश: इटली और अमेरिका से पहुंचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!