लाइव न्यूज़ :

सात्विक और चिराग ने थाईलैंड ओपन खिताब जीता, कैरियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2024 17:38 IST

भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पेरिस ओलंपिक की तैयारियां पुख्ता करते हुए चीन के लियू यि और चेन बो यांग को हराकर थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन पुरूष युगल खिताब जीत लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसात्विक और चिराग ने थाईलैंड ओपन खिताब जीताकैरियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताबजोड़ी ने 29वीं रैंकिंग वाली विरोधी टीम पर 21 . 15, 21 . 15 से जीत दर्ज की

Thailand Open: भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पेरिस ओलंपिक की तैयारियां पुख्ता करते हुए चीन के लियू यि और चेन बो यांग को हराकर थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन पुरूष युगल खिताब जीत लिया। पेरिस ओलंपिक की तैयारियां पुख्ता करते हुए दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने 29वीं रैंकिंग वाली विरोधी टीम पर 21 . 15, 21 . 15 से जीत दर्ज की। 

एशियाई खेलों की चैम्पियन जोड़ी का यह सत्र का दूसरा और कैरियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब है। उन्होंने मार्च में फ्रेंच ओपन सुपर 750 खिताब जीता था । दोनों मलेशिया सुपर 1000 और इंडिया सुपर 750 में उपविजेता रहे थे । चिराग ने जीत के बाद कहा, "बैंकॉक हमारे लिये खास है । हमने 2019 में यहां पहली बार सुपर सीरिज और फिर थॉमस कप जीता था।" 

सात्विक ने कहा , "उम्मीद है कि इस जीत के बाद आने वाले टूर्नामेंटों में भी हम लय कायम रखेंगे।" पेरिस ओलंपिक के बारे में पूछने पर चिराग ने कहा,  "हम ही नहीं सभी खिलाड़ी वहां पदक जीतने ही जाना चाहते हैं । उम्मीद है कि हम वहां भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।" सात्विक और चिराग आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में दूसरे दौर में हार गए थे। 

इसके बाद सात्विक की चोट के कारण एशियाई चैम्पियनशिप नहीं खेल सके। थॉमस कप में भी वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये। वे एक भी गेम गंवाये बिना थाईलैंड ओपन फाइनल में पहुंचे थे। लियू और चेन ने भी फाइनल तक के सफर में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन भारतीय जोड़ी के शानदार फॉर्म का उनके पास कोई जवाब नहीं था। सात्विक और चिराग ने जल्दी ही 5 . 1 की बढत बना ली। इसके बाद चेन और लियू ने लगातार चार अंक लेकर वापसी की। 

जब स्कोर 7 . 7 था तब चीनी जोड़ी ने 39 शॉट की रेली लगाई और 10 . 7 से बढत बना ली। उन्होंने कुछ लंबी रेलियां लगाई लेकिन चिराग ने तूफानी रिटर्न के जरिये स्कोर 10 . 10 कर लिया। ब्रेक के बाद सात्विक और चिराग ने 14 . 11 की बढत बनाई। यह बढत जल्दी ही 16 . 12 की हो गई। चीनी जोड़ी ने तीन अंक बनाये लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने लगातार पांच अंक लेकर गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने 8 . 3 के साथ शुरूआत की और ब्रेक तक पांच अंक की बढत बनाये रखी। चेन और लियू ने तीन अंक लगातार बनाये लेकिन सात्विक ने उनकी लय तोड़ी। जब स्कोर 15 . 11 था तब सात्विक को खेल में विलंब करने पर चेतावनी मिली और चिराग ने दो अंक गंवाये जिससे चीनी जोड़ी ने 15 . 14 की बढत बना ली। भारतीय जोड़ी ने हालांकि इसके बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें फिर कोई मौका नहीं दिया।

(इनपुट-भाषा)

टॅग्स :बैडमिंटनसात्विकसाईंराज रंकीरेड्डीचिराग शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!