लाइव न्यूज़ :

सैसनोविच ने पांचवी वरीय पोडोरोस्का को बाहर किया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 09:44 IST

Open in App

क्लीवलैंड (अमेरिका), 25 अगस्त (एपी) बेलारूस की अलियाक्सांद्रा सैसनोविच ने अर्जेंटीना की पांचवीं वरीयता प्राप्त नादिया पोडोरोस्का को 6-7 (7), 6-4, 6-4 से हराकर डब्ल्यूटीए क्लीवलैंड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।विश्व में 37वें नंबर की पोडोरोस्का ने मंगलवार को दूसरे सेट में सेट प्वाइंट पर डबल फॉल्ट किया और तीसरे सेट में सर्विस पर चार गलतियां की जिसका विश्व में 99वें नंबर की सैसनोविच ने पूरा फायदा उठाया और दो घंटे 46 मिनट में जीत दर्ज की।शीर्ष वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी दारिया कास्ताकिना ने विश्व में 33वें नंबर की कैटी मैकनैली को 2-6, 6-4, 6-2 से हराया। उन्होंने अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ आखिरी चार गेम जीतकर अंतिम आठ में जगह बनायी। पोलैंड की छठी वरीय माग्दा लिनेट ने चेक गणराज्य की 16 वर्षीय लिंडा फ्रुविर्तोवा को 7-6 (2), 6-4 से हराया। स्पेन की सातवीं वरीय सारा सोरिबेस को रूस की वेरा जवोनरेवा के चोट के कारण हट जाने से वाकओवर मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!