लाइव न्यूज़ :

संजीव कपूर एआईसीएफ के अध्यक्ष निर्वाचित, चौहान सचिव पद पर बरकरार

By भाषा | Updated: January 4, 2021 21:11 IST

Open in App

चेन्नई, चार जनवरी संजय कपूर को सोमवार को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के ऑनलाईन मतदान से हुए चुनावों में अध्यक्ष चुना गया, जबकि भरत सिंह चौहान सचिव पद को बरकरार रखने में सफल रहे।

उत्तर प्रदेश शतरंज संघ का प्रतिनिधित्व करने वाले कपूर ने करीबी मुकाबले में निवर्तमान अध्यक्ष पी आर वेंकटराम राजा को हराया। कपूर को राजा के 31 के मुकाबले 33 मत मिले। चौहान ने रवींद्र डोंगरे को 35-29 से हराया।

चौहान गुट से संबंध रखने वाले नरेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया, जिन्होंने किशोर बांदेकर को 34-30 मतों से हराया।

पिछले काफी समय से एआईसीएफ दो गुटों में बंटा हुआ था, जिसमें एक का नेतृत्व राजा जबकि दूसरे की अगुवायी चौहान कर रहे थे। चुनाव कराने के साथ दोनों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद चला आ रहा था।

दोनों गुटों ने पिछले डेढ़ साल में कई कानूनी लड़ाइयां लड़ी और ऐसे कई मामले आये जब अध्यक्ष और सचिव ने एक-दूसरे को अलग-अलग समय पर निलंबित कर दिया।

लंबे समय से चले आ रहे विवादों के बाद अदालत द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) के कन्नन की देखरेख में चुनाव कराये गये। कोविड-19 महामारी के कारण चुनाव प्रक्रिया का ऑनलाइन आयोजन हुआ।

यह 2005 के बाद पहली बार है जब एआईसीएफ में पदों के लिए चुनाव हुए। पिछले 15 वर्षों में उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से चुना गया था।

अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के अलावा, छह उपाध्यक्ष और छह संयुक्त सचिव भी चुने गए।

कपूर ने कहा कि वह देश के शतरंज खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए काम करेंगे।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने इतिहास रचा है। यह शतरंज के चाहने वालों की जीत है। यह शतरंज के खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए एक नए युग की शुरुआत है।’’

चौहान ने कहा कि यह शतरंज और शतरंज खिलाड़ियों की जीत है क्योंकि उन्होंने खेल की बेहतरी के लिए काम करने का वादा किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह शतरंज और शतरंज के खिलाड़ियों की जीत है। हम एक साथ काम करने जा रहे हैं । हम उन दोस्तों के साथ भी काम करेंगे जो हमारे खिलाफ चुनाव लड़े। हम एक परिवार हैं। मैं उनसे शतरंज की खातिर मिलकर काम करने की अपील करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नया एआईसीएफ प्रगतिशील विचारों के साथ काम करेगा । यहां कोई दुश्मनी, कोई रंजिश नहीं होगी। हम शतरंज के लिए काम करने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!