लाइव न्यूज़ :

साक्षी मलिक का ओलंपिक का सपना बरकरार, एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफायर के लिए होंगे नए सिरे से ट्रायल

By भाषा | Updated: February 22, 2020 05:39 IST

Sakshi Malik: स्टार पहलवान साक्षी मलिक का टोक्यो ओलंपिक में खेलने का सपना बरकरार हैं क्योंकि एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफायर के लिए नए सिरे से ट्रायल होंगे

Open in App
ठळक मुद्देदो बार की कैडेट विश्व चैंपियन सोनम मलिक ने 62 किग्रा ट्रायल्स में साक्षी को हराया थाएशियाई क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिता 27 से 29 मार्च को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होगी

नई दिल्ली: साक्षी मलिक का टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने का सपना अभी बरकरार है क्योंकि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने एशिया ओलंपिक क्वॉलीफायर के लिये महिला पहलवानों को चुनने के लिये दो वर्गों में नये सिरे ट्रायल करवाने का फैसला किया है।

दो बार की कैडेट विश्व चैंपियन सोनम मलिक ने 62 किग्रा ट्रायल्स में साक्षी को हराया था लेकिन वह एशियाई चैंपियनशिप में पदक हासिल नहीं कर सकी जिससे डब्ल्यूएफआई ने रियो ओलंपिक कांस्य पदकधारी साक्षी को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिये एक और मौका दिया है।

एशियाई क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिता 27 से 29 मार्च को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित की जायेगी जिसका आयोजन पहले जियान में होना था लेकिन कोरोना वायरस के फैलने के कारण इसे चीन से हटा दिया दया। डब्ल्यूएफआई सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा, ‘‘हमने एक फैसला किया है। महिलाओं के लिये 62 किग्रा और 76 किग्रा वर्ग में ट्रायल्स 26 फरवरी को लखनऊ में ट्रायल्स कराये जायेंगे। सिर्फ यही दो वर्ग हैं जिनमें पदक नहीं आये हैं। हमने ग्रीको रोमन शैली में 60 किग्रा वर्ग में भी नये सिरे से ट्रायल्स कराने का फैसला किया है।’’ 

टॅग्स :साक्षी मलिकरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!