लाइव न्यूज़ :

सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप: भारत 4-0 से जीता, आपस में भिड़े खिलाड़ी और कोच, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 21, 2023 22:06 IST

SAFF Football Championship: कप्तान ने बुधवार को सैफ चैंपियनशिप में पाकिस्तान के खिलाफ 2 गोल किया। भारतीय टीम ने 4-0 से बाजी मार ली।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के गोलकीपर साकिब हनीफ को छकाते हुए छेत्री ने 10 मिनट में गोल किया।छेत्री ने 16वें मिनट में भारत को 2-0 से आगे कर दिया।खिलाड़ियों के बीच भारी विवाद हो गया।

SAFF Football Championship: भारत और पाकिस्तान के बीच सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का मुकाबला बुधवार को श्री कांतीरावा स्टेडियम हुआ। सुनील छेत्री ने कमाल कर दिया। कप्तान ने हैट्रिक मारी। बुधवार को सुनील छेत्री की हैट्रिक से भारत ने सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप में बुधवार को पाकिस्तान को 4-0 से हराया।

भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक द्वारा अब्दुल्ला इकबाल को तेजी से थ्रो करने से रोकने के बाद खिलाड़ियों के बीच भारी विवाद हो गया। पाकिस्तान के मुख्य कोच शहजाद अनवर ने अपना आपा खो दिया और स्टिमैक से भिड़ गए। पाकिस्तानी खिलाड़ी को थ्रो इन से रोकने के गैर जरूरी प्रयास में कोच इगोर स्टिमक को लालकार्ड दिखाया गया और उन्हें डगआउट छोड़कर जाना पड़ा।

स्टिमैक रेफरी के पाकिस्तान को थ्रो देने के फैसले से निराश थे। अनवर को स्टिमैक को अपशब्द कहने के लिए दंडित भी किया गया था, लेकिन उसे केवल एक चेतावनी (पीला कार्ड) दी गई थी। कुवैत ने सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप के पहले मैच में बुधवार को नेपाल को 3 . 1 से हराया ।

पहली बार सैफ चैम्पियनशिप में भाग ले रहे कुवैत ने शुरुआती मिनट से ही दबदबा बनाये रखा। दूसरी ओर नेपाल की टीम जवाबी हमले करने में नाकाम रही। कुवैत को 23वें मिनट में पहला मौका मिला जिस पर उन्होंने बढ़त बना ली। खालिद हाजिया ने यह गोल दागा।

वहीं शाबाइब अलखाल्दी ने 42वें मिनट में दूसरा गोल किया। नेपाल ने बीच में कुछ हमले बोले लेकिन गोल करने में कामयाबी नहीं मिली। इस बीच कुवैत के लिये मोहम्मद अब्दुल्ला ने तीसरा गोल करके बढत तिगुनी कर दी। नेपाल ने आखिरी क्षणों में गोल किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

टॅग्स :सैफ चैंपियनशिपटीम इंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!