ऑल इंडिया वुशु चैंपियनशिप में दिखेगा राजस्थान पुलिस के रोहित जांगिड़ का दम, 19 सितंबर से दिल्ली में होगा शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 4, 2022 10:36 AM2022-09-04T10:36:54+5:302022-09-04T10:37:19+5:30

दुनिया के चौथे नंबर के वुशु खिलाड़ी रोहित जांगिड़ का लक्ष्य ऑल इंडिया वुशु चैम्पियनशिप में पदक जीतना है। इसको लेकर वे बेहद उत्साहित हैं।

Rohit Jangid of Rajasthan Police will be in acion in All India Wushu Championship | ऑल इंडिया वुशु चैंपियनशिप में दिखेगा राजस्थान पुलिस के रोहित जांगिड़ का दम, 19 सितंबर से दिल्ली में होगा शुरू

आल इंडिया वुशु चैंपियनशिप में दिखेगा राजस्थान पुलिस के रोहित जांगिड़ का दम

नई दिल्ली: भारतीय वुशु टीम के खिलाड़ी और राजस्थान पुलिस के रोहित जांगिड़ 19 सितंबर से दिल्ली में होने वाले ऑल इंडिया वुशु चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। जयपुर निवासी रोहित जांगिड़ की इस खेल की विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रोहित जांगिड़ हालांकि आज जिस मुकाम पर हैं, वह एक दिन में संभव नहीं हुआ। इसके लिए उन्होंने खूब जमकर मेहनत की और खुद को इस खेल के लिए तैयार किया। एक मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले रोहित जांगिड़ का रुझान 9वीं कक्षा से ही वुशु खेल में रहा है। वे बताते हैं कि उन्हें यह खेल पसंद था लेकिन किसी का सपोर्ट उन्हें नहीं मिल रहा था। 

रोहित जांगिड़ को खुद नहीं पता था इस खेल में आगे भविष्य क्या होगा। इसके बावजूद वे वुशु से जुड़े रहे। 

मध्यम वर्गीय परिवार में आमतौर पर घरवालों को अपनी संतान से सरकारी नौकरी की उम्मीद होती है। रोहित की भी कहानी ऐसी ही है। बहरहाल, रोहित की मेहनत, लगन और समर्पण ने उन्हें वुशु का एक बड़ा खिलाडी बना दिया, जिसके बाद उन्हें सरकारी नौकरी भी मिल गयी।

रोहित का लक्ष्य अब दिल्ली के ई जी स्टेडियम में होने वाले ऑल इंडिया वुशु चैम्पियनशिप में पदक जीतना है। इसको लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। 

रोहित जांगिड़ को राजस्थान पुलिस में नौकरी करते 4 साल भी हो गये। वे बताते हैं कि वहां उन जैसे खिलाड़ियों से ड्यूटी नहीं कराई जाती और खेल पर ध्यान देने पर जोर रहता है। उन्होंने कहा कि सीनियर अधिकारी भी काफी प्रोत्साहित करते हैं। 

उन्होंने कहा, 'मुझे आज जो कुछ मिला है, वो इस खेल की वजह से मिला है। इसमें मेरे कोच राजेश टेलर के मार्गदर्शन का बड़ा सहयोग रहा है। मैं वुशु में रूचि रखने वाले लोगों से कहेंगे कि पढाई जरुरी है। स्पोर्ट्स में अगर आप ठीक से ट्रेनिंग करते हैं, तो आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं।'

Web Title: Rohit Jangid of Rajasthan Police will be in acion in All India Wushu Championship

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे