धीमी ओवर गति के लिए रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Published: April 21, 2021 12:21 PM2021-04-21T12:21:49+5:302021-04-21T12:21:49+5:30

Rohit fined Rs 12 lakh for slow over rate | धीमी ओवर गति के लिए रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

धीमी ओवर गति के लिए रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

चेन्नई, 21 अप्रैल मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर चार विकेट) की फिरकी से मंगलवार को मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट पर 137 रन पर रोकने के बाद दिल्ली ने पांच गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की।’’

बयान के अनुसार ,‘‘न्यूनतम ओवर गति से संबंधित अपराधों की आईपीएल आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सत्र का यह पहला अपराध था इसलिए रोहित पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rohit fined Rs 12 lakh for slow over rate

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे