लाइव न्यूज़ :

रीजीजू ने श्रीनगर में नौकायन के लिए केआईएससीई का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 14:59 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 अप्रैल खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को जम्मू कश्मीर खेल परिषद जल खेल (वाटर स्पोर्ट्स) अकादमी में नौकायन के लिए खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्ठता केन्द्र (केआईएससीई) का उद्घाटन किया।

इस केआईएससीई में फिलहाल नौकायन पर ध्यान दिया जाएगा, जिसके लिए पहली बार 145.16 लाख रुपये का अनुदान और फिर वार्षिक तौर पर 96.17 लाख रुपये अनुदान प्रदान किया जाएगा।

यह जम्मू कश्मीर का दूसरा केआईएससीई है। जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में तलवारबाजी के लिए समर्पित केआईएससीई है। इन दोनों केन्द्रों के लिए 5.08 करोड़ रूपये आवंटित किये गये है।

रीजीजू ने पहले घोषणा की थी कि खेल मंत्रालय यहां एक अत्याधुनिक जल खेल सुविधा खोलेगा। सभी प्रक्रियाएं अब पूरी हो गयी है और इसके लिए रकम आवंटित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां के युवा खिलाड़ियों के जीवन को बदलने के लिए डल झील में आना खुशी की बात है। यहां खेलों में बहुत अधिक संभावनाएं हैं और हम खेल मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर परिषद युवाओं की मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।’’

रीजीजू ने कहा, ‘‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू और कश्मीर के लिए बहुत सारी योजनाएँ हैं। यह हमारे भविष्य के चैंपियनों के लिए शानदार मौका होगा।’’

रीजीजू ने इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में कई नयी प्रतियोगिताओं की भी घोषणा की, जिसमें खेलो इंडिया महिला फुटबॉल लीग भी शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल से हम यहां खेलो इंडिया महिला फुटबॉल लीग शुरू करेंगे और खेल मंत्रालय द्वारा सभी प्रकार का समर्थन दिया जाएगा। हम अक्टूबर-नवंबर में पहलगाम में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे।’’

डल झील के नेहरू पार्क में हुए इस कार्यक्रम में रीजीजू के साथ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल के सलाहकार फारुख खान और युवा सेवाओं के सचिव आलोक कुमार शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!