लाइव न्यूज़ :

आईटीएफ विश्व जूनियर टेनिस फाइनल्स में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे रेथिन प्रणव

By भाषा | Updated: July 3, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई देश के शीर्ष रैंकिंग के अंडर-14 खिलाड़ी रेथिन प्रणव आरएस आगामी आईटीएफ विश्व जूनियर टेनिस फाइनल्स 2021 में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की जूनियर चयन समिति ने टूर्नामेंट के लिये तीन सदस्यीय टीम चुनी।

टीम के अन्य सदस्य कृष अजय त्यागी और तेजस आहूजा हैं जिनकी रैंकिंग क्रमश दो और तीन है।

चेक गणराज्य के प्रोस्तेजोव में दो से सात अगस्त तक होने वाले टूर्नामेंट के लिये टीम में एक रिजर्व सदस्य मानस मनोज धामने है।

मध्यप्रदेश टेनिस संघ के मुख्य कोच साजिद लोदी कप्तान के तौर पर टीम के साथ जायेंगे।

एआईटीए जूनियर चयन समिति के चेयरमैन सुमन कपूर ने कहा, ‘‘हम चयन के लिये अंडर-14 वर्ग में शीर्ष आठ खिलाड़ियों के बीच राउंड रोबिन मुकाबला चाहते थे लेकिन कोविड-19 संबंधित पाबंदियों से ऐसा नहीं हो सका इसलिये हमने ताजा रैंकिंग के आधार पर टीम का चयन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!