लाइव न्यूज़ :

रीड को अर्जेन्टीना के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ के दौरान मौके गंवाने का मलाल

By भाषा | Updated: April 8, 2021 14:08 IST

Open in App

ब्यूनर्स आयर्स, आठ अप्रैल भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड को अर्जेन्टीना के खिलाफ यहां दूसरे अभ्यास मैच में 4-4 से ड्रॉ के दौरान मौके गंवाने का मलाल है क्योंकि मेहमान टीम बढ़त बनाने के बावजूद जीत दर्ज करने में नाकाम रही।

अर्जेन्टीना की टीम को पहले अभ्यास मैच में भारत के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन बुधवार को ब्यूनस आयर्स के केनार्ड में टीम मजबूत वापसी करते हुए दूसरा मैच ड्रॉ कराने में सफल रही।

भारत की ओर से वरूण कुमार (सातवें और 44वें मिनट) ने दो जबकि राजकुमार पाल (13वें मिनट) और रूपिंदर पाल सिंह (14वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा। अर्जेन्टीना की ओर से लिएंड्रो टोलिनी (10वें मिनट), लुकास टोस्कानी (23वें मिनट), इग्नेसियो ओर्टिज (42वें मिनट) और लुकास मार्टिनेज (57वें मिनट) ने गोल किए।

रीड ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह मैच हमारे पहले अभ्यास मैच की तरह ही था। हमारे पास मैच को खत्म करने के लिए मौके थे लेकिन हम इनका फायदा नहीं उठा पाए।’’

भारत ने अच्छी शुरुआत की। पहले क्वार्टर के सातवें मिनट में मनदीप सिंह की बदौलत भारत ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसे ड्रैग फ्लिकर वरूण ने गोल में बदला।

अर्जेन्टीना ने हालांकि 10वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर टोलिनी के गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली।

भारत ने तीन मिनट बाद राजकुमार के गोल की बदौलत दोबारा बढ़त हासिल कर ली। इसके एक मिनट बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे रूपिंदर ने गोल में बदलकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी टीम इसे भुना नहीं सकी। टोस्कानी ने 23वें मिनट में मैदानी गोल दागकर भारत की बढ़त को कम किया।

मध्यांतर के बाद अर्जेन्टीना ने पेनल्टी कॉर्नर पर आर्टिज के गोल की बदौलत 3-3 से बराबरी हासिल कर ली।

भारत ने पलटवार करते हुए 44वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसे वरूण ने गोल में बदलकर एक बार फिर भारत को 4-3 से आगे कर दिया।

अंतिम क्वार्टर के अंतिम लम्हों में हालांकि मार्टिनेज ने गोल दागकर अर्जेन्टीना को बराबरी दिला दी।

रीड ने कहा, ‘‘सप्ताहांत (एआईएच हॉकी प्रो लीग के दो मुकाबले) हमें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है जिससे कि हमारा डिफेंस ठोस और आक्रमण मजबूत रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!