लाइव न्यूज़ :

रीयाल मैड्रिड को विलारीयाल ने गोल रहित बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: September 26, 2021 12:22 IST

Open in App

मैड्रिड, 26 सितंबर (एपी) रीयाल मैड्रिड को शनिवार को यहां स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में विलारीयाल ने गोल रहित बराबरी पर रोका जिससे टीम का लगातार पांच मैच में जीत का क्रम भी थम गया।

मौजूदा सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में यह पहला मौका है जब टीम किसी मैच में गोल करने में नाकाम रही। पहले सात मैचों में टीम ने 22 गोल किए जबकि उसके खिलाफ सिर्फ आठ गोल हुए। टीम ने लीग के शुरुआती छह मैचों में 21 गोल किए थे जो 1987-88 के बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

मैड्रिड की टीम ला लीगा में पिछले 25 मैचों से अजेय है।

इस ड्रॉ के बावजूद मैड्रिड ने अंक तालिका के शीर्ष पर सेविला पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है जिसने इस्पानयोल को 2-0 से हराया। सेविला ने हालांकि मैड्रिड से एक मैच कम खेला है।

गत चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड की टीम अंतिम स्थान पर चल रहे अलावेस के खिलाफ 0-1 की हार से उलटफेर का शिकार होकर तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!