लाइव न्यूज़ :

रामकुमार कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद एक बार फिर ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:42 IST

Open in App

लंदन, 24 जून भारत के रामकुमार रामनाथन ने मार्क पोलमैंस के खिलाफ पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में चार मैच प्वाइंट बचाए लेकिन इसके बावजूद उन्हें गुरुवार को विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के अंतिम क्वालीफाइंग दौर में हार का सामना करना पड़ा जिससे वह एक बार फिर ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम रहे।

रामकुमार को आस्ट्रेलिया के अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ तीन घंटे और 30 मिनट चले मुकाबले में 3-6 6-3 6-7 6-3 9-11 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

वर्ष 2015 से रामकुमार का ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई करने का सातवां प्रयास था।

रामकुमार ने पहला सेट गंवाने के बाद दूसर सेट में अपनी सर्विस भी गंवा दी थी लेकिन इसके बाद वह वापसी करने में सफल रहे। उन्होंने दूसरा सेट जीता। तीसरे सेट में भी उन्हें विरोधी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ने के कई मौके मिले लेकिन उन्होंने सभी गंवा दिए और सेट भी हार गए।

चौथे सेट में रामकुमार ने एक बार फिर वापसी करते हुए 3-0 की बढ़त बनाई और इस सेट को जीतकर मुकाबला पांचवें और निर्णायक सेट में खींच दिया।

भारतीय खिलाड़ी पर चौथे गेम में सविस गंवाने का खतरा था लेकिन वह इससे बचने में सफल रहे। वह 4-5 से पिछड़ते हुए विरोधी खिलाड़ी को मैच प्वाइंट दे बैठे लेकिन यहां भी उन्होंने खतरा टाल दिया। 12वें गेम में भी रामकुमार ने तीन मैच प्वाइंट बचाए। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने हालांकि 20वें गेम में रामकुमार की सर्विस तोड़कर मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!