लाइव न्यूज़ :

खराब फॉर्म को अलविदा कहकर जीत की राह पर लौटने उतरेंगे राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स

By भाषा | Updated: May 1, 2021 13:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई खराब फॉर्म से जूझ रही राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में फॉर्म में लौटने की कोशिश करेंगे ।

रॉयल्स ने अभी तक छह में से दो मैच जीते हैं जबकि सनराइजर्स ने छह में से एक मैच में जीत दर्ज की है। रॉयल्स अंकतालिका में सातवें और सनराइजर्स सबसे नीचे आठवें स्थान पर है ।

संजू सैमसन की अगुवाई वाली रॉयल्स लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है । उसे दूसरे मैच में पहली सफलता मिली और इसके बाद फिर दो मैच हार गई । कोलकाता नाइट राइडर्स को हराने के बाद फिर उसे पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा ।

जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी का रॉयल्स के प्रदर्शन पर काफी असर पड़ा है । बल्लेबाजी पूरी तरह से सैमसन पर निर्भर हो गई जो पहले मैच में 119 रन बनाने के बाद नहीं चल सके हैं । सलामी बल्लेबाज जोस बटलर अभी तक छह मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं जमा सके ।

मध्यक्रम में डेविड मिलर ने पांच मैचों में बस एक अर्धशतक जड़ा है जबकि रियान पराग का सर्वाधिक स्कोर 25 रन रहा है ।

गेंदबाजी में महंगे खरीदे गए क्रिस मौरिस छह मैचों में 11 विकेट ले सके हैं लेकिन टीम को अपने दम पर जिताने में नाकाम रहे ।

राहुत तेवतिया को छह मैचों में एक ही विकेट मिला है । सीनियर तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने चार और बांग्लादेश के मुस्ताफिजूर रहमान ने छह मैचों में पांच विकेट लिये हैं ।युवा चेतन सकारिया ने छह मैचों में सात विकेट चटकाये हैं ।

दूसरी ओर सनराइजर्स पिछले दोनों मैच हार चुकी है।दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हालांकि वे बदकिस्मती से सुपर ओवर में हार गए ।

सनराइजर्स की बल्लेबाजी डेविड वॉनर्र, मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो और केन विलियमसन पर निर्भर है लेकिन सभी एक ईकाई के रूप में चल नहीं सके हैं ।

वॉर्नर ने दो अर्धशतक जमाये लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाये । बेयरस्टो का भी यही हाल ही जबकि विलियमसन ने तीन ही मैच खेले और 66 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा ।

गेंदबाजी में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए छह मैचों में नौ विकेट लेने में कामयाब रहे हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका ।

भारत के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चार मैचों में तीन ही विकेट ले सके । वह जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के कारण पिछले दो मैच नहीं खेले ।

टीमें :

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मारकंडे, एंड्रयू टाय, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियमसन, जॉनी बेयरस्टॉ, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, रिद्धिमान साहा, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, विराट सिंह, जेसन होल्डर , मोहम्मद नबी, राशिद खान, शाहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्दार्थ कौल, बासिल थम्पी, जगदीश सुचित, केदार जाधव, मुजीब-उर-रहमान।

मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!