लाइव न्यूज़ :

चोट के कारण विंबलडन से बाहर हुए राफेल नडाल, टूटा ग्रैंड स्लैम का सपना

By शिवेंद्र राय | Updated: July 8, 2022 10:40 IST

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। इस बार भी नडाल खिताब के प्रबल दावेदार थे लेकिन चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्दे2 बार के ग्रैडस्लैम चैंपियन हैं राफेल नडालअपने करियर के हाल के वर्षों चोटों से जूझते रहे हैं राफेल नडालनडाल के पेट की मांशपेशियों में चोट लगी है

लंदन: स्टार टेनिस खिलाड़ी और 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने चोट की वजह से विंबलडन सेमीफाइनल से अपना नाम वापस ले लिया है। राफेल नडाल अपने पूरे करियर चोटों से जूझते रहे हैं। नडाल ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी तेज पेट दर्द के साथ खेला था।

इससे पहले 2010 और 2018 के ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टर फाइनल में नडाल को घुटने की चोट का वजह से टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा था। नडाल साल 2018 के यूएस ओपन सेमीफाइनल में भी चोट की वजह से पीछे हट चुके हैं।

22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने साल 2016 में कलाई की चोट के बावजूद फ्रेंच ओपन खेला था लेकिन दो राउंड के बाद ही उन्हें टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा।

नडाल के बाहर होने के बाद क्या होगा

विंबलडन के सेमीफाइनल में नडाल का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के निक किर्जियोस के साथ होना था। लेकिन अब राफेल नडाल के बाहर होने के बाद निक किर्जियोस को वॉकओवर मिल गया है और वो अब सीधे फाइनल खेलेंगे।

नडाल के बाहर होने के बाद विंबलडन की तरफ से उन्हें टैग करके ट्वीट किया गया। विंबलडन ने लिखा, "मजबूत होकर वापस आओ, राफेल नडाल"

रिपोर्ट्स के मुताबिक राफेल नडाल के पेट की मांशपेशी फट गई है। ऐसे में अगर उनकी चोट बढ़ती तो नडाल को लंबे समय के लिए खेल से दूर रहना पड़ता। 

भारी मन से बाहर होने के बाद नडाल ने कहा, 'मैं इस (दर्द) के साथ दो मैच जीतने की कल्पना नहीं कर सकता। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज टाइटल के बजाय खुशी है, हालांकि हर कोई जानता है कि मैंने इसमें कितना प्रयास किया क्योंकि मैं दो से तीन महीने के लिए खेल से बाहर होने का जोखिम नहीं उठा सकता।

टॅग्स :राफेल नडालविंबलडननोवाक जोकोविचफ्रेंच ओपनयूएस ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!