लाइव न्यूज़ :

राडूकानू ब्रिटेन पहुंची

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:34 IST

Open in App

लंदन, 17 सितंबर (एपी) अमेरिकी ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम जीतने के बाद ब्रिटिश खिलाड़ी एम्मा राडूकानू स्वदेश पहुंच गयी हैं।

ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीतने के बाद राडूकानू रातोंरात स्टार बन गयी और अमेरिका में उन्हें कई कार्यक्रमों में बुलाया गया। वह अमेरिका में कई कार्यक्रमों में शिरकत कर चुकी हैं।

वह अमेरिकी ‘टॉक शो’ में जाने के अलावा ‘न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज’ का दौरा कर चुकी हैं। उन्होंने फार्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन से बात की।

वहीं प्रीमियर लीग की टीम लिवरपूल के शीर्ष फुटबॉल कोच जर्गन क्लोप ने उन्हें ‘शतक की प्रतिभा’ भी करार दिया।

अमेरिकी ओपन में बतौर क्वालीफायर पहुंची 18 साल की राडूकानू का जीवन खिताब जीतने के बाद पूरी तरह बदल गया है।

ट्रॉफी जीतने के एक हफ्ते बाद भी वह विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि उन्होंने अमेरिकी ओपन जीत लिया।

राडूकानू ने शुक्रवार को कहा, ‘‘कभी कभी मुझे लगता है कि ‘ओह माई गॉड’ मैंने अभी अमेरिकी ओपन जीता है। और फिर कुछ ही देर में मैं सामान्य हो जाती हूं जैसे कुछ हुआ ही नहीं। ’’

वह गुरुवार को ब्रिटेन लौटी और फिर उन्होंने पहली बार कनाडा की प्रतिद्वंद्वी लेला फर्नांडीज के खिलाफ अमेरिकी ओपन का फाइनल मुकाबला टीवी पर देखा।

उन्होंने बीबीसी से कहा, ‘‘जब मैं इसे देख रही थी तो मुझे लग रहा था कि वो मैं नहीं हूं जो खेल रही है, जो वो शॉट लगा रही है। ’’

हैमिल्टन से बात के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘वह इतने शानदार प्रेरणास्रोत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!