लाइव न्यूज़ :

विंटर ओलंपिक पर वायरस 'अटैक', 1200 गार्ड हटाए गए

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 6, 2018 15:03 IST

प्योंगचांग ओलंपिक समिति के अनुसार फिलहाल इन 1200 लोगों के स्थान पर 900 मिलिट्री के सैनिक रखे गए हैं।

Open in App

दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में शुरू होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों से ठीक पहले नोरोवायरस के प्रकोप के कारण 1,200 सिक्योरिटी गार्ड्स को हटा लिया गया है। आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आयोजन स्थल पर मौजूद एक ग्रुप में से 41 गार्ड्स अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत करने लगे।

इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद इनमें ज्यादातर नोरोवायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जानकारों के अनुसार नोरोवायरस बहुत संक्रामक होता है और खाने या पानी से भी फैलता है।

प्योंगचांग ओलंपिक समिति के अनुसार फिलहाल इन 1200 लोगों के स्थान पर 900 मिलिट्री के सैनिक रखे गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि इस वायरस कैसे फैला और इसके संक्रमण की यहां शुरुआत कैसे हुई।

बताते चलें कि 23वें ओलंपिक विंटर गेम्स की शुरुआत दक्षिण कोरिया के गांगवोन प्रांत के प्योंगचांग में 9 फरवरी से हो रही है और 25 तारीख तक चलेगा।

टॅग्स :शीतकालीन ओलंपिक खेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं जोहान्स होसफ्लोट क्लेबो? नॉर्वे के स्टार विंटर गेम्स में 6 गोल्ड जीतने वाले पहले एथलीट

विश्वमिलिए एलिसा लियू से, अमेरिकी विंटर ओलंपिक्स गोल्ड मेडलिस्ट जो चीनी जासूसी ऑपरेशन में थीं शामिल

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलOlympic Winter Games IOC: 1924, 1968, 1992 के बाद 2030, फ्रांस के फ्रेंच आल्प्स को शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी, जानें 2034 किस देश में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम