लाइव न्यूज़ :

Badminton: बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधू, चोट के कारण लिया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2025 12:53 IST

Badminton: इस स्टार खिलाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बाएं पैर में स्ट्रेस फ्रेक्चर हो गया था

Open in App

Badminton: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण चीन में होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है जिससे देश की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक का रंग सुधारने की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। यह टूर्नामेंट 11 से 16 फरवरी तक किंगदाओ में खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ी अभी गुवाहाटी में ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। सिंधू के अलावा शिविर में लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय के साथ-साथ सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष युगल जोड़ी भी हिस्सा ले रही है।

यह 29 वर्षीय खिलाड़ी उस भारतीय टीम का हिस्सा थी जिसने टूर्नामेंट के पिछले सत्र में कांस्य पदक जीता था। सिंधू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं भारी मन से यह बता रही हूं कि मैं बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप 2025 के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं करूंगी। चार फरवरी को गुवाहाटी में ट्रेनिंग के दौरान मुझे अपनी पैर की मांसपेशियों में दर्द महसूस हुआ।

अपने देश के लिए पट्टी लगाकर खेलने के प्रयास करने के बावजूद एमआरआई से पता चला है कि मुझे शुरुआत में जितना लगा था चोट के ठीक होने में उससे अधिक समय लगेगा।’’ सिंधू बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला महिला एकल स्वर्ण पदक जीतने के बाद से चोटों से जूझ रही हैं। इस स्टार खिलाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बाएं पैर में स्ट्रेस फ्रेक्चर हो गया था जिसके कारण वह 2022 में विश्व चैंपियनशिप और विश्व टूर फाइनल सहित सभी शेष प्रतियोगिताओं से बाहर हो गईं थी।

बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारत को उपविजेता दक्षिण कोरिया और मकाऊ के साथ कठिन ग्रुप डी में रखा गया है। भारत अपना अभियान 12 फरवरी को मकाऊ के खिलाफ शुरू करेगा जिसके बाद 13 फरवरी को दक्षिण कोरिया के खिलाफ कड़ा मुकाबला होगा। सिंधू ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह टीम की हौसलाअफजाई करेंगी। 

टॅग्स :पी वी सिंधुबैडमिंटनखेलBadminton Association of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!