लाइव न्यूज़ :

Professional Golf Tour of India PGTI 2024: 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव की नई पारी, पीजीटीआई के नए अध्यक्ष, जानें क्या है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2024 11:39 IST

Professional Golf Tour of India PGTI 2024: 1983 विश्व कप में नाबाद 175 रन की पारी खेल के इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देProfessional Golf Tour of India PGTI 2024: टेस्ट क्रिकेट में आठ शतक बनाए।Professional Golf Tour of India PGTI 2024: टेस्ट क्रिकेट में 5248 रन बनाए और 434 विकेट लिए।Professional Golf Tour of India PGTI 2024: एकदिवसीय मैचों में 3783 रन और 253 विकेट लिए। 

 

 

 

 

 

Professional Golf Tour of India PGTI 2024: भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के नए अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। यह पद इस प्रतिष्ठित पूर्व क्रिकेटर के लिए एक नई शुरुआत है जिन्होंने एमेच्योर गोल्फ खिलाड़ी के रूप में भी शानदार प्रदर्शन किया है। पैंसठ वर्षीय कपिल पहले से ही उपाध्यक्ष के रूप में पीजीटीआई बोर्ड के सदस्य थे। उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया। वह एचआर श्रीनिवासन की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। कपिल को एक अच्छे गोल्फ खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है।

कपिल ने अपने नए पद के बारे में कहा, ‘‘पीजीटीआई का अध्यक्ष बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं पिछले कुछ वर्षों से इस संगठन से जुड़ा हुआ हूं। यह खिलाड़ियों का संगठन है और मैं उन सभी का बहुत अच्छा दोस्त हूं और मैं अक्सर उनके साथ खेलता हूं।’’ कपिल ने कहा कि तीन दशक से अधिक समय से गोल्फ उनका जुनून रहा है।

इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखा था जब इसमें केवल एमेच्योर खिलाड़ियों को हिस्सा लेने की स्वीकृति थी। उन्होंने कहा, ‘‘और अब यह खेल ही है जिसमें मैं अपना अधिकांश समय बिताता हूं। मैं उपाध्यक्ष रह चुका हूं और मैं बोर्ड में हूं, इसलिए खिलाड़ियों द्वारा अध्यक्ष चुने जाने पर मुझे बहुत गर्व है।

मैं हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा करता हूं।’’ कपिल पीजीटीआई के लिए नए प्रायोजक लाने की कोशिश में सबसे आगे रहे हैं। वह टूर में सबसे आकर्षक प्रतियोगिता में से एक कपिल देव ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण को डीएलएफ गोल्फ एवं कंट्री क्लब में आयोजित कराने में सफल रहे हैं जिसकी इनामी राशि दो करोड़ रुपये है।

जीव मिल्खा सिंह, अर्जुन अटवाल, ज्योति रंधावा, शिव कपूर जैसे भारत के शीर्ष स्टार खिलाड़ी उनके करीबी गोल्फ मित्र हैं। कपिल ने 1978 से 1994 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला। सर्वकालिक महान ऑलराउंडरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 एकदिवसीय मैच खेले। उनकी अगुआई में भारत ने 1983 विश्व कप जीता।

1983 विश्व कप में उनकी नाबाद 175 रन की पारी खेल के इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने आठ शतक की मदद से 5248 रन बनाए और 434 विकेट लिए जो उस समय एक विश्व रिकॉर्ड था। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 3783 रन भी बनाए और इस प्रारूप में 253 विकेट लिए। 

टॅग्स :कपिल देवचंडीगढ़गोल्फ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!