लाइव न्यूज़ :

प्रीतम कोटल ने बांग्लादेश स्ट्राइकर जिबोन की कोलकाता में मदद की

By भाषा | Updated: May 1, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई बांग्लादेश के फुटबॉलर नबीब नवाज जिबोन ने बताया कि पिछले महीने कोलकाता में उनकी सर्जरी के दौरान भारतीय टीम के रक्षापंक्ति के खिलाड़ी प्रीतम कोटाल ने काफी मदद की थी।

जिबोन ने कहा कि सर्जरी के बाद उससे उबरने के दौरान कोटल के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सोनेला पॉल ने भी उनकी मदद की थी।

जिबोन ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट से कहा, ‘‘जब मैं कोलकाता में था तब प्रीतम दा और सोनेला दी ने मुझे काफी मदद की। उनकी सबसे बड़ी मदद मुझे मानसिक तौर पर सहायता देने की थी। यह बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि मैं एक ऐसे शहर में था, जहां मुझे कोई नहीं जानता था।’’

उन्होंने बताया , ‘‘ वे दोनों मुझे अस्पताल और फिर होटल में मिलने आते थे। मैं सर्जरी के बाद ज्यादा चलने की स्थिति में नहीं था। लेकिन वे हमेशा मेरे जरूरत की चीजों को ले आते थे। वे मेरे खाने का भी ख्याल रखते थे।’’

ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेले है लेकिन इससे पहले वे एक-दूसरे को नहीं जानते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बार की यात्रा से पहले मैं व्यक्तिगत तौर पर प्रीतम दा को नहीं जानता था। हां, राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हम दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेले थे।’’

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश फुटबॉल टीम के रैहान हसन ने प्रीतम से उनकी मदद करने के लिए कहा था जिसके लिए वह तुरंत तैयार हो गये।

प्रीतम ने कहा, ‘‘ वह ममनुल इस्लाम और रैहान से अच्छे से परिचित है। रैहान ने मुझे जिबॉन का ख्याल रखने को कहा और मैं इसके लिए तैयार हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है, अगर कोई सीमा पार आता है, तो हमें उसकी देखभाल करने की जरूरत है। हम अलग-अलग देशों से हो सकते हैं, लेकिन हम सभी फुटबॉल समुदाय से हैं। हमें एक-दूसरे की देखभाल करने की आवश्यकता है। वह दूसरे देश से भाई की तरह है।’’

जिबोन के प्रतिनिधित्व वाला बासुंधरा किंग्स का एएफसी कप मुकाबले में मई में प्रीतम की टीम एटीके मोहन बागान से मुकाबला है। इसके अलावा बांग्लादेश की टीम इस साल कतर में विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में भारत का सामना करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!