लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना से मौत का आंकड़ा 8 हजार के पार, इसके बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को उम्मीद, 'जल्द होगी खेलों की वापसी'

By भाषा | Updated: April 5, 2020 10:50 IST

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना संकट के बावजूद उन्हें अमेरिका में विभिन्न खेल लीगों के जल्द शुरू होने की उम्मीद है, अमेरिका में कोरोना से 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में एनबीए, मेजर लीग बेसबॉल, मेजर लीग सॉकर और नेशनल हॉकी लीग जैसी सभी प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं रद्द या स्थगितअमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख को पार कर गई है

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कोरोना वायरस से प्रभावित अमेरिका की विभिन्न खेल लीग जल्द शुरू होंगी लेकिन उन्होंने इनकी वापसी के लिये समयसीमा तय करने से इनकार कर दिया।

प्रमुख पेशेवर खेल लीग के आयुक्तों के साथ कांन्फ्रेंस कॉल में ट्रंप ने नेशनल फुटबॉल लीग के कमिश्नर रोजर गुडेल से कहा कि उनका मानना है कि सत्र सितंबर में शुरू हो जाएगा। विश्व की अन्य खेल प्रतियोगिताओं की तरह अमेरिकी खेल भी प्रभावित हुए हैं।

एनबीए, मेजर लीग बेसबॉल, मेजर लीग सॉकर और नेशनल हॉकी लीग सभी ने पिछले महीने अपने सत्र को निलंबित कर दिया था। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि जब भी हम तैयार हों, प्रशंसक फिर से स्टेडियमों में लौटें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम निश्चित तौर पर जल्द से जल्द वापसी करना चाहते हैं। मैं आपको तिथि नहीं बता सकता लेकिन हम जल्द ऐसा करना चाहते हैं। ’’ रिपोर्टों के अनुसार मेजर लीग बेसबॉल और एनबीए के अधिकारी तटस्थ स्थलों पर दर्शकों के बिना मैच करवाने पर विचार कर रहे हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसखेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!