लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने बरामद किया दो क्विंटल कथित गोमांस, आरोपी मौके से फरार

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:30 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र) 26 मई उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने दो क्विंटल कथित गोमांस बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर छापेमारी की, लेकिन तब तक तस्कर फरार हो चुके थे।

उन्होंने ने बताया कि घटना सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के फरीदीपुर गांव की है । सूत्रों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के बाहर जंगल में तस्कर गोकशी कर रहे हैं और इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी।

उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस को ये सूचना मिली तत्काल थाने के उपनिरीक्षक राणा प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, हालांकि पुलिस के आने की खबर पाकर तस्कर मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मौके से दो क्विंटल कथित गोमांस और प्रयुक्त किए गए सामान को बरामद किया । पुलिस ने अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गोसाईगंज थाने के प्रभारी श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!