लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने एशियन गेम्स की मेजबानी के लिए इंडोनेशिया को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 30, 2018 20:08 IST

एशियन गेम्स-2018 में 45 देशों के लगभग 10, 000 खिलाड़ी 40 खेलों में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

Open in App

जकार्ता, 30 मई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस साल अगस्त में होने वाले 18वें एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए इंडोनेशिया को बधाईं देते हुए इस खेल महाकुंभ की सफल आयोजन की उम्मीद जतायी। एशियाई खेल-2018 को जकार्ता-पालेमबांग 2018 का नाम दिया गया है। इन का आयोजन 18 अगस्त से दो सितंबर तक इंडोनेशिया में होगा। 

मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो से मुलाकात के बाद जारी विज्ञप्ति में एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए इंडोनेशिया को बधाई दी। इंडोनेशिया में 1962 के बाद पहली बार एशियाई खेलों का आयोजन हो रहा हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं अगस्त में होने वाले 18 वें एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए इंडोनेशिया को बधाईं देता हूं। मैं आश्वस्त हूं कि यह ऐतिहासिक और महान आयोजन होगा।' 

एशियाई खेलों में 45 देशों के लगभग 10, 000 खिलाड़ी 40 खेलों में अपनी किस्मत आजमाएंगे। जकार्ता स्थित गेलोरा बुंग कार्नो मुख्य स्टेडियम में इन खेलों का उद्घाटन और समापन समारोह का आयोजन होगा। पहली बार एशियाई खेलों की मेजबानी दो शहर (जकार्ता और पालेमबांग) करेंगे। 

टॅग्स :एशियन गेम्सइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

विश्वइंडोनेशिया में हाई स्कूल की मस्जिद में कई विस्फोट, 55 लोग घायल

विश्वIndonesia: जकार्ता में मस्जिद में हुए कई विस्फोट, 50 से ज्यादा घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!