PKL: कप्तान विकास कंडोला रहे स्टार, हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुम्बा को 37-26 से हराया, बेंगलुरु बुल्स की जीत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 13, 2022 10:16 PM2022-02-13T22:16:58+5:302022-02-13T22:18:26+5:30
PKL: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 8 के मैच 113 में हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुंबा को 37-26 से हराया।
PKL: हरियाणा स्टीलर्स ने फिर से जीत की लय हासिल करते हुए रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सत्र के मुकाबले में यू मुम्बा को 37-27 से शिकस्त दी। विकास (14 अंक) और आशीष (13 अंक) ने सुपर 10 रन बनाए। दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स ने जयपुर पिंक पैथर्स को 45-37 से हराया।
Make some noise for the #Dhaakad boys 🔥@HaryanaSteelers trounce @umumba in an emphatic way in #HSvMUM 💪#SuperhitPanga#VIVOProKabaddipic.twitter.com/gIRz835smn
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 13, 2022
कप्तान विकास कंडोला और उभरते हुए स्टार आशीष नरवाल एक बार फिर हरियाणा स्टीलर्स की जीत के स्टार रहे। इन दोनों मिलकर 27 अंक जुटाये और महत्वपूर्ण जीत दर्ज करके अपनी टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बनाये रखा। हरियाणा ने अपने कप्तान विकास कंडोला के साथ रेड की अगुवाई करते हुए फ्रंट फुट पर मैच की शुरुआत की।
#NowPlaying in the @BengaluruBulls camp - 🎶Bharat humko jaan se pyara hai 🎶
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 13, 2022
Terrific outing by the young raider as he guides his team to the 4️⃣th spot 🙌#BLRvJPP#SuperhitPanga#VIVOProKabaddipic.twitter.com/OA98nnNfsl