लाइव न्यूज़ :

भारत के पवन सिंह आईएसएसएफ जज समिति के लिए फिर से चुने गये

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:34 IST

Open in App

पुणे, 14 दिसंबर भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के महासचिव पवन सिंह अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के जज समिति के सदस्य के रूप में फिर से चुने गए हैं।

यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक कोविड-19 महामारी के कारण इसका फैसला ऑनलाइन मतदान से हुआ, जिसमें उन्हें 75 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। उनका चयन सात सदस्यीय समिति में दो साल के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए हुआ है।

इस समिति में जगह पाने वाले पवन सिंह इकलौते भारतीय है। इस तरह तोक्यो ओलंपिक के जूरी सदस्य में जगह बनाने वाले वह पहले भारतीय है।

सिंह ने कहा, ‘‘ मैं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी समुदाय, विशेष रूप से आईएसएसएफ के प्रशासनिक परिषद के सदस्यों का मुझ पर विश्वास जताने और पिछले कार्यकाल में किए गए मेरे ईमानदार प्रयासों को स्वीकार करने के लिए आभारी हूं।’’

जज समिति की जिम्मेदारी निशानेबाजी में नियमों के एकसमान बनाने के साथ अंतरराष्ट्रीय जजों के लिए दिशा निर्देश जारी करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!