लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics 2024: पहली बार ओलंपिक दल में सेना की दो महिला खिलाड़ी, आपको पता हैं आर्मी में किस पद पर नीरज चोपड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2024 15:22 IST

Paris Olympics 2024: राष्ट्रमंडल खेल 2022 की कांस्य पदक विजेता हवलदार जैसमीन लंबोरिया (मुक्केबाजी) और 2023 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता सीपीओ रीतिका हुड्डा टीम में शामिल सेना की दो महिला खिलाड़ी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार ओलंपिक दल में सेना की दो महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। सूबेदार तरुणदीप राय और धीरज बोम्मादेवरा (तीरंदाजी) हैं।नायब सूबेदार संदीप सिंह (निशानेबाजी) शामिल हैं।

Paris Olympics 2024: भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा समेत सेना के 24 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 सदस्यीय दल में शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने यहां जारी बयान में कहा कि पहली बार ओलंपिक दल में सेना की दो महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाले चोपड़ा भारतीय सेना में सूबेदार हैं। वह 2023 एशियाई खेलों, 2023 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, 2024 डायमंड लीग और 2024 पावो नुरमी खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रमंडल खेल 2022 की कांस्य पदक विजेता हवलदार जैसमीन लंबोरिया (मुक्केबाजी) और 2023 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता सीपीओ रीतिका हुड्डा टीम में शामिल सेना की दो महिला खिलाड़ी हैं।

सेना के अन्य खिलाड़ियों में सूबेदार अमित पंघाल (मुक्केबाजी), सीपीओ तेजिंदर पाल सिंह तूर (शॉटपुट), सूबेदार अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेस), सीपीओ मुहम्मद अनस याहिया , पीओ मुहम्मद अजमल, सूबेदार संतोष कुमार और जेडब्ल्यूओ मिजो चाको कूरियन (पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले), जेडब्ल्यूओ अब्दुल्ला अबूबाकर (त्रिकूद), सूबेदार तरुणदीप राय और धीरज बोम्मादेवरा (तीरंदाजी) और नायब सूबेदार संदीप सिंह (निशानेबाजी) शामिल हैं।

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024नीरज चोपड़ाParisफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!