लाइव न्यूज़ :

पंकज आडवाणी ने रचा इतिहास, बने एशियाई स्नूकर टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय

By भाषा | Updated: October 31, 2018 19:04 IST

Pankaj Advani: उन्नीस बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई स्नूकर टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं

Open in App

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर: उन्नीस बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए बुधवार को चीन के जिनान में एशियाई स्नूकर टूर के दूसरे चरण का खिताब जीता।

आडवाणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन के जू रेटी को फाइनल में 6-1 से हराया। उन्होंने 48-35, 67-23, 24-69, 63-33, 100-0, 47-19, 94-0 से जीत दर्ज की। वह एशियाई स्नूकर टूर प्रतियोगिता जीतने वाले पहले भारतीय हैं। 

आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में अब एक पखवाड़े से भी कम का समय बचा है और भारत का यह स्टार क्यू खिलाड़ी इन दोनों खेलों में गत चैंपियन है। 

पुणे के 33 साल के आडवाणी को अब बिलियर्ड्स के लिए कमर कसनी होगी क्योंकि प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप का आयोजन म्यामां में 12 से 27 नवंबर तक होना है।

टॅग्स :पंकज अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWHO IS Pankaj Advani: कौन हैं पंकज आडवाणी, स्नूकर का 'जादूगर', झोली में 46 खिताब

अन्य खेलपंकज आडवाणी ने 26वीं बार विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता, हमवतन सौरव कोठारी को हराया

अन्य खेलविश्व बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी ने हेयर स्टाइलिस्ट सानिया से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

भारत7 सितंबर: दिल्ली हाई कोर्ट में 9 साल पहले सूटकेस में रखे बम में विस्फोट और 17 लोगों की मौत, पढ़ें आज का इतिहास

अन्य खेलविश्व स्नूकर चैंपियनशिप: पंकज आडवाणी और आदित्य मेहता की जोड़ी बनी विश्व चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!