लाइव न्यूज़ :

निशानेबाजी और तीरंदाजी चैम्पियनशिप के आयोजन को आईओए से मंजूरी मिलना बाकी

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के कारण अभी तक 2022 राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी की पुष्टि नहीं की है, जिससे इनका संचालन करना ‘वास्तव में कठिन’ हो सकता है।

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि कोविड-19 के कारण स्थिति की गंभीरता और अरबों लोगों के टीकाकरण के लंबित होने को देखते हुए, चंडीगढ़ में इन दोनों टूर्नामेंट की सात महीने बाद मेजबानी करना वास्तव में मुश्किल होगा।।

मेहता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ चैंपियनशिप को औपचारिक रूप से मंजूरी देने और उसके अनुसार योजना बनाने के लिए हमें कार्यकारी समिति या ‘जनरल हाउस’ की एक बैठक की जरूरत है। महामारी के कारण हम शारीरिक मौजूदगी के साथ बैठक नहीं कर पा रहे है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आयोजन स्थल के संबंध में भी बात करें तो कुछ तीरंदाजी संघ इसे चंडीगढ़ के बजाय दिल्ली में आयोजित करना चाहते हैं। इसलिए, कुछ भी तय नहीं किया गया है और महामारी ने हमारे लिए वास्तव में स्थिति को कठिन बना दिया है।’’

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने पिछले साल फरवरी में बर्मिंघम खेलों के बहिष्कार की भारत की धमकी के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के समापन के एक सप्ताह बाद इन दोनों स्पर्धाओं के पदकों को अंतिम तालिका में जोड़ने पर सहमति व्यक्त की थी।

मेहता ने कहा, ‘‘ आईओए के सदस्यों को अगले साल जनवरी में इन दोनों खेलों की मेजबानी की व्यवहार्यता पर चर्चा करने की आवश्यकता होगी और कोई नहीं जानता कि यह महामारी कब खत्म होगी। अगले सात महीने में कितने भारतीयों को टीका लगेगा इसके बारे में मुझे नहीं पता। अगर महामारी की यही स्थिति रही तो कितने देश अपने खिलाड़ियों को भारत भेजेंगे? राष्ट्रमंडल परिवार में 72 देश है और दो बड़ी प्रतियोगिताओ की मेजबानी आसान नहीं।’’

इस मामले में संपर्क किये जाने पर सीजीएफ ने कहा, ‘‘ अंततः, यह आईओए और भारत में संबंधित अधिकारियों को निर्णय होगा कि क्या यह आयोजन सुरक्षित रूप से हो सकता है।’’

निशानेबाजी चैम्पियनशिप का आयोजन का खर्च भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) को उठाना है जबकि तीरंदाजी के खर्च का वहन भारत सरकार को करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!