लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक क्वालीफाई नौका चालको ने पृथकवास नियमों के कारण विदेश दौरा रद्द किया

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने दो सप्ताह के अनिवार्य कड़े पृथकवास नियम के कारण पुर्तगाल के लिए अपनी पांच-सप्ताह की प्रशिक्षण यात्रा को रद्द कर दिया।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के ‘मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी)’ तोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले पुर्तगाल के पोचिन्हो हाई परफोर्मेंस केन्द्र में इन दोनों नौका चालको के अभ्यास के लिए पिछले सप्ताह 21 लाख रूपये जारी किया था।

नौका चालकों ने पृथकवास नियमों के कारण अभ्यास से दो सप्ताह गंवाना सही नहीं समझा और पुर्तगाल नहीं जाने का फैसला लिया।

पच्चीस साल के जाट ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ पुर्तगाल पहुंचने पर हमें अनिवार्य रूप से दो सप्ताह के सख्त पृथकवास में रहना होता। इसलिए हमें अभ्यास दौरे को रद्द करना पड़ा। ओलंपिक में दो महीने से भी कम समय का है और हम अभ्यास के समय को कम करने का जोखिम नहीं उठा सकते।’’

उन्होंने पुणे के सेना खेल संस्था स्थिति अपने अभ्यास शिविर से कहा, ‘‘ हम निराश है, लेकिन यह महामारी के कारण है और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।’’

जाट और सिंह ने पिछले महीने पुरूषों के लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में तोक्यो का टिकट कटवाया था।

जाट ने कहा कि उन्हें अब किसी अंतरराष्ट्रीय अनुभव के बिना तोक्यो ओलंपिक के लिए जाना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ पुर्तगाल के केन्द्र में विश्व स्तरीय नौका चालक आते है और वहां से काफी फायदा होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!